📅 Saturday, 12 September 2026 | 05:45 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▲ +17.56 (+0.02%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -33.40 (-0.14%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,230 🥈 चांदी (1kg): ₹218,100 🌧️ उज्जैन: 23°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
राजसमन्द

पालीवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता श्री मोड़ीलाल जी व्यास का निधन, समाज में शोक की लहर

📅 07 June 2026, 01:43 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता श्री मोड़ीलाल जी व्यास का निधन, समाज में शोक की लहर
पालीवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता श्री मोड़ीलाल जी व्यास का निधन, समाज में शोक की लहर

मुंडोल. पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी मुंडोल के वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता श्री मोडीलाल पिता स्वर्गीय श्री ब्रजलाल जी व्यास (ग्राम. मुंडोल) का कल दिनांक 6 जून 2026 शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया है, जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 7 जून 2026 रविवार को निज निवास  “गोपी कुंज” ग्राम. मुंडोल जिला राजसमंद, राजस्थान से प्रस्थान होकर मुंडोल पहुंची, जहां दाह संस्कार संपन्न हुआ.

आप सर्वश्री दिलीप व्यास के पूजनीय पिताजी जी एवं डॉ. महेंद्र व्यास के बड़े पापा जी तथा मानस व्यास, मंत्राक्ष व्यास (लालन) के दादाजी थे. 

आप श्री मोडीलाल जी व्यास बहुत ही नेक दिल इंसान थे, आप सरल स्वभाव, सदाचार एवं सर्व समाज के प्रति समर्पण को सदैव स्मरण किया जाएगा. दुखद समाचार, समाज ने एक अच्छा कार्यकर्ता सौम्य मृदुभाषी समाजसेवी खो दिया है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस वज्रपात को सहन करने का सामर्थ्य प्रदान करे. उक्त जानकारी समाजसेवी श्री अशोक पालीवाल कांकरोली ने पालीवाल वाणी को दी.

  • मोबाइल संवाद: 7014210418
  • दुःख की इस घड़ी में पालीवाल वाणी मीडिया समूह की संवेदनाएं व्यास परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.... ॐ शांति ॐ

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें