📅 Saturday, 05 September 2026 | 09:50 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 24°C (आंशिक बादल)
भोपाल

भोपाल बापू की कुटिया : संगठन की ताकत का एक और अनुभव

📅 07 June 2026, 01:27 AM ✍️ नैवेद्य पुरोहित ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भोपाल बापू की कुटिया : संगठन की ताकत का एक और अनुभव
भोपाल बापू की कुटिया : संगठन की ताकत का एक और अनुभव

नैवेद्य पुरोहित

भोपाल. कल का दिन काफी व्यस्त लेकिन यादगार रहा। सुबह Makhanlal Chaturvedi University में मेरा वायवा एवं प्रैक्टिकल एग्जाम था। परीक्षा पूरी होने के बाद पत्रकारिता और संगठन दोनों के दायित्वों के बीच संतुलन बनाते हुए सीधे वरिष्ठ पत्रकार एवं जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ मध्यप्रदेश के इंदौर संभाग अध्यक्ष श्री चम्पालाल गुर्जर (Champalal Gurjar) जी के बुलावे पर भोपाल स्थित बापू की कुटिया पहुंचा, जहां सभी के साथ भोजन करने और चर्चा करने का अवसर मिला।
इसके पहले ही जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ मध्यप्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने पीआईबी एवं जनसंपर्क कार्यालय पहुंचकर पत्रकार साथियों के अंक जमा करवाए तथा वरिष्ठ अधिकारियों से सौजन्य भेंट कर विभिन्न समस्याओं और मुद्दों से अवगत कराया। संगठन में शक्ति होती है।
कोई भी व्यक्ति अकेले वह प्रभाव नहीं बना सकता जो एक संगठित समूह बना सकता है। पहले भी जब हम प्रतिनिधिमंडल के साथ 8 अप्रैल 2026 को पहुंचे थे, तब जनसंपर्क आयुक्त श्री मनीष सिंह जी ने बड़ी आत्मीयता से सभी का स्वागत किया था। आज भी एकजुटता ने यह साबित किया कि जब लोग किसी साझा उद्देश्य के लिए साथ खड़े होते हैं तो उनकी आवाज़ अधिक प्रभावशाली बनती है।
एनयूजेआई National Union of journalists India-NUJI के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री सुरेश शर्मा (Suresh Sharma Sharma) जी एवं जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ मध्यप्रदेश (जम्प) के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री रवींद्र बाजपेयी (Ravindra Bajpai) जी के मार्गदर्शन में जम्प के इंदौर संभाग के ऊर्जावान अध्यक्ष श्री चम्पालाल गुर्जर जी के नेतृत्व में यह संगठन सदैव पत्रकारों के हित के लिए निरंतर कार्यरत है।
साथ ही मैं यह भी कहना चाहूंगा कि मुझे बेहद गर्व महसूस होता है कि इस संगठन में अगर 84 वर्ष के बुजुर्ग श्री नंदकिशोर चौहान जी आज भी पूरी सक्रियता से हमारे बीच कार्य करते हैं तो यह 21 वर्ष का नैवेद्य पुरोहित भी वरिष्ठों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सभी के सानिध्य में पल रहा है। वाकई संगठन में ताकत है, जहाँ अनुभव और ऊर्जा एक साथ पत्रकारिता के भविष्य को गढ़ रहे हैं।

"संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो..."

इस अवसर पर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ मध्यप्रदेश के इंदौर संभाग अध्यक्ष श्री चम्पालाल गुर्जर, महासचिव श्री राजेश यादव, उपाध्यक्ष अशोक बड़गुर्जर, संरक्षक नंदकिशोर चौहान सहित मनोज सालुंके, जीतू शिवहरे, चंद्रशेखर कर्मा, लक्ष्मीनारायण पटैरिया, अशोक समन, करण मेनेरिया, राजू दास, सुरेश यादव, विपिन जैन, नंदकिशोर जोड़वाल, चेतन गंधे, भूपेंद्र दंडोतिया, राजा खंडेलवाल तथा अन्य अनेक पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

सभी वरिष्ठजनों के अनुभव, मार्गदर्शन और आत्मीय स्नेह के लिए हृदय से आभार।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें