रीवा से भोपाल तक बवाल...! अभय मिश्रा 'बीजेपी का प्रोपेगैंडा पूरी तरह हुआ ध्वस्त', अफसरों की नाकामी ने डुबाया रीवा
ऋतुराज द्विवेदी,रीवा
भोपाल. (राज्य ब्यूरो) विंध्य अंचल की राजनीति में अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चित कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने मंगलवार को केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा तंज कसा.
विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने एक सोची-समझी रणनीति के तहत राहुल गांधी की छवि बिगाड़ने का प्रयास किया था और उन्हें 'पप्पू' कहकर प्रचारित किया था. अंशतः तीखे तेवर दिखाते हुए विधायक अभय मिश्रा ने दावा किया कि समय बदलने के साथ अब स्थितियां पूरी तरह से उलट चुकी हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी निष्पक्ष राजनीति और धरातल पर लगातार सक्रियता के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के बड़े-बड़े दावों की हवा निकाल दी है और उन्हें 'गप्पू' साबित कर दिया है.
विधायक के इस बयान के बाद रीवा से लेकर राज्य स्तर तक की राजनीति में हलचल तेज
शहर के मुख्य जल निकासी मार्ग झरिया नाले का उदाहरण देते हुए विधायक ने गंभीर आरोप लगाया कि रसूखदार नेताओं के संरक्षण में नाले की जमीन पर अवैध कब्जे करवाए गए. नाले के प्राकृतिक प्रवाह को पाटकर और संकरा करके अवैध निर्माण व प्लाटिंग कराई गई. जब पानी के निकास के प्राकृतिक रास्ते बंद हो जाएंगे, तो शहर का जलमग्न होना स्वाभाविक है.
प्रशासनिक अनदेखी और राजनीतिक संरक्षण के चलते जल निकासी के मुख्य रास्तों से अतिक्रमण नहीं हटाया गया. उन्होंने स्पष्ट किया कि समय रहते नालों की सफाई, चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जानी चाहिए थी. जब तक शहर के प्राकृतिक नालों को अवैध कब्जों से मुक्त कराकर एक सुव्यवस्थित ड्रेनेज नेटवर्क तैयार नहीं किया जाएगा, तब तक हर बारिश में रीवा की जनता को इसी प्रकार जलभराव और भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
भोपाल में होगा ऐतिहासिक सामूहिक क्षमावाणी महोत्सव : आचार्य श्री समयसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में जुटेगा जनसैलाब
मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट बैठक में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला : विद्यार्थियों के लिए गणवेश की राशि 600 रुपये सीधे अभिभावकों के खाते में आएगी