📅 Tuesday, 08 September 2026 | 04:39 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,577.58 ▼ -937.82 (-1.23%) निफ्टी 50: 23,635.10 ▼ -262.60 (-1.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,900 🥈 चांदी (1kg): ₹221,800 🌧️ उज्जैन: 29°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
चित्तौड़गढ़

निम्बाहेड़ा में 20 जून को होगा भव्य श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव भक्ति संध्या का आयोजन

📅 09 June 2026, 10:25 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
निम्बाहेड़ा में 20 जून को होगा भव्य श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव भक्ति संध्या का आयोजन
निम्बाहेड़ा में 20 जून को होगा भव्य श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव भक्ति संध्या का आयोजन

निम्बाहेड़ा. आदिनाथ नगर स्थित रॉबिन सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में 20 जून 2026, शनिवार को भव्य श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव भक्ति संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सायं 7:15 बजे से प्रभु इच्छा तक आयोजित होगा, जिसमें भैरव भक्तगण बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भक्ति रस का आनंद लेंगे।

कार्यक्रम में मुंबई के प्रसिद्ध भजन गायक धैर्य राठौड़ अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। वहीं नाकोड़ाजी की सुप्रसिद्ध भजन गायिका जागृति वडेरा भी भक्ति भजनों की प्रस्तुति देंगी।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य भगवान नाकोड़ा पार्श्वनाथ एवं श्री भैरव देव की महिमा का प्रचार-प्रसार करना तथा श्रद्धालुओं को भक्ति के माध्यम से जोड़ना है। आयोजन को लेकर क्षेत्र के भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

इस भक्ति संध्या का आयोजन रॉबिन स्कूल, सीआईआईटी एजुकेशन एवं इंप्रेशन मोबाइल के सहयोग से किया जा रहा है। भक्ति संध्या के आयोजक दिलीप, दीपक, तनय, ईशान सगरावत एवं समस्त सगरावत परिवार, निम्बाहेड़ा ने समस्त भैरव भक्तों को इस भैरव भक्ति में धर्म लाभ लेने का निवेदन किया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें