📅 Tuesday, 08 September 2026 | 07:01 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,132.81 ▼ -382.62 (-0.50%) निफ्टी 50: 23,779.15 ▼ -118.55 (-0.50%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,170 🥈 चांदी (1kg): ₹222,900 🌤️ उज्जैन: 23°C (हल्के बादल)
इंदौर

12 वर्ष विश्वास के विकास के जनकल्याण के” अभियान अंतर्गत विधायक श्री महेन्द्र हार्डिया प्रवास एवं जनसंपर्क कार्यक्रम संपन्न

📅 09 June 2026, 10:29 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
12 वर्ष विश्वास के विकास के जनकल्याण के” अभियान अंतर्गत विधायक श्री महेन्द्र हार्डिया प्रवास एवं जनसंपर्क कार्यक्रम संपन्न
12 वर्ष विश्वास के विकास के जनकल्याण के” अभियान अंतर्गत विधायक श्री महेन्द्र हार्डिया प्रवास एवं जनसंपर्क कार्यक्रम संपन्न

इंदौर. केंद्र सरकार के सफलतम “12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के शिवाजी मंडल अंतर्गत वार्ड क्रमांक 48,54 एवं 52 में विधायक प्रवास कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।

कार्यक्रम के दौरान प्रातःकाल मॉर्निंग वॉक करते हुए क्षेत्र के नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। इसके पश्चात वृक्षारोपण किया तथा वार्ड में आयोजित स्वच्छता अभियान में सहभागिता कर स्वच्छ एवं सुंदर इंदौर के संकल्प को सुदृढ़ किया।

प्रबुद्धजन संपर्क अभियान के क्षेत्र के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री स्वप्निल जैन जी के निवास पर कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर उनसे सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं जनहित के विषयों पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम में सांसद श्री शंकर लालवानी जी,नगर महामंत्री श्री कैलाश पिपले जी, विधानसभा प्रभारी श्री महेश जोशी जी,भाजपा नेता श्री परसराम वर्मा जी,मंडल अध्यक्ष श्री उमेश मांगरोला जी, मंडल प्रभारी श्री कपिल पांडे जी, मंडल महामंत्री श्री अजय बोरासी जी, श्री गब्बर चौधरी जी, पार्षद श्रीमती विजयलक्ष्मी गौहर जी, श्री महेश बसवाल जी,श्री अनिल गौहर जी, श्री आनंद राय जी, श्री सन्नी वर्मा जी, श्री मनोहर शर्मा जी सहित मंडल एवं वार्ड के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें