📅 Monday, 07 September 2026 | 05:40 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,132.81 ▼ -382.62 (-0.50%) निफ्टी 50: 23,779.15 ▼ -118.55 (-0.50%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,470 🥈 चांदी (1kg): ₹221,400 🌤️ उज्जैन: 26°C (हल्के बादल)
उदयपुर

उदयपुर नायक टोला में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीण पानी के लिए जूझने को मजबूर : दुवारिका शर्मा

📅 09 June 2026, 01:39 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
उदयपुर नायक टोला में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीण पानी के लिए जूझने को मजबूर : दुवारिका शर्मा
उदयपुर नायक टोला में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीण पानी के लिए जूझने को मजबूर : दुवारिका शर्मा

उदयपुर.

सोनुवा (पश्चिमी सिंहभूम),

सोनुवा प्रखंड के उदयपुर नायक टोला में पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। गांव के लोग शुद्ध पेयजल के लिए रोजाना संघर्ष कर रहे हैं। क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था होने के बावजूद ग्रामीणों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण उन्हें कुएं एवं अन्य पारंपरिक जल स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

भाजपा युवा नेता दुवारिका शर्मा ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा से लोगों का वंचित रहना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार और संबंधित विभाग को इस गंभीर समस्या का तत्काल संज्ञान लेना चाहिए।

दुवारिका शर्मा ने कहा कि महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर जनआंदोलन करने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से मांग की है कि:

  • - उदयपुर नायक टोला की पेयजल समस्या की तत्काल जांच कराई जाए।
  • - खराब पड़ी जलापूर्ति व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त किया जाए।
  • - ग्रामीणों को नियमित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
  • - जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।
  • दुवारिका शर्मा ने कहा कि जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें