उदयपुर
शोक संदेश: पालीवाल समाज की वरिष्ठ मातृशक्ति श्रीमती देऊ बाई पालीवाल का निधन
sunil paliwal-Anil Bagora
चंगेड़ी. पालीवाल ब्राह्मण समाज चंगेड़ी के समाजजनों को अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि पालीवाल समाज की वरिष्ठ मातृशक्ति श्रीमती देऊ बाई धर्मपत्नी श्री रामेश्वर पालीवाल (ग्राम. चंगेड़ी) का स्वर्गवास आज दिनांक 29 मई 2026 शुक्रवार को हो गया. जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनाक 29 मई 2026 शुक्रवार प्रातः 10.15 बजे निज निवास चंगेड़ी से चंगेड़ी मोक्षधाम के लिये प्रस्थान करेगी.
आप सर्वश्री रामचंद्र पालीवाल, लोकेश पालीवाल (उपसरपंच-बिछड़ी) की पूज्यनीय माताजी थी. उक्त जानकारी समाजसेवी श्री मुकेश पालीवाल (डबोक) ने पालीवाल वाणी को दी.
दुःख की इस घड़ी में पालीवाल वाणी मीडिया समूह की संवेदनाएं पालीवाल परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.... ॐ शांति ॐ





