📅 Friday, 30 October 2026 | 10:30 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,173.89 ▲ +22.85 (+0.03%) • निफ्टी 50: 22,915.40 ▼ -21.35 (-0.09%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,170 • 🥈 चांदी (1kg): ₹191,500 • ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
उदयपुर

चाकू के हमले से एक छात्र के हाथ पर चोट लगी : हडकंप मचा

📅 31 August 2024, 01:55 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
चाकू के हमले से एक छात्र के हाथ पर चोट लगी : हडकंप मचा
चाकू के हमले से एक छात्र के हाथ पर चोट लगी : हडकंप मचा

उदयपुर. शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में चाकू के हमले से एक छात्र के हाथ पर चोट लगी जिसके बाद हडकंप मच गया जानकारी के अनुसार प्रतापनगर थाना क्षेत्र में चाकू के हमले से एक छात्र के हाथ पर चोट लगी।

यह स्कूल मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के मुख्य गेट से कुछ ही दूरी पर है। निजी स्कूल में पढऩे वाले दो छात्रों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात ही बात में धक्का-मुक्की होने लगी। यह घटना कल की है। इस बीच दोनों के बीच विवाद को लेकर आज एक छात्र घर से सब्जी काटने वाला चाकू लेकर आ गया। दोपहर में मौका देखकर उसने जिस छात्र से विवाद हुआ था उस पर चाकू से वार कर दिया। इसमें छात्र घायल हो गया। 

घटना के बाद स्कूल में हडक़ंप मच गया और घायल छात्र को तत्काल चिकित्सालय ले जाया गया, जहां पर उपचार हुआ। प्रतापनगर थानाधिकारी भरत योगी तत्काल स्कूल पहुंचे और आरोपी छात्र सहित 3 और छात्रों को डिटेन कर लिया। छात्र ने बताया कि उसी के स्कूल के अन्य कक्षाओं में पढऩे वाले कुछ छात्रों से विवाद हुआ। उनमें से एक ने पेट पर चाकू मारने की कोशिश की थी लेकिन उसने तुरत हाथ आगे कर दिया। इससे उसके हाथ पर चोट लगी। 

इस बीच छात्र के समाज के लोग प्रतापनगर पुलिस थाने गए व सख्त से सख्त पुलिस कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि उदयपुर पिछले दिनों की घटना से उभरा ही नहीं था और यहां एक और घटना हो गई है। गनीमत रहा कि छात्र ने हाथ आगे कर दिया नहीं तो उसके पेट पर चाकू लग जाता। जांच में सामने आया कि सब्जी काटने वाला चाकू था, पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है। 

प्रतापनगर थानाधिकारी भरत योगी का कहना है कि करीब दो से ढाई बजे के बीच की यह घटना है। आपको याद दिला दें कि पिछले दिनों ही उदयपुर के एक सरकारी स्कूल में चाकू के वार से घायल छात्र की मौत हो गई थी जिसके बाद पूरा उदयपुर आक्रोषित हो गया था।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें