Wednesday, 18 March 2026

ज्योतिषी

आज का दैनिक राशिफल 18 मार्च 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

paliwalwani
आज का दैनिक राशिफल 18 मार्च 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का दैनिक राशिफल 18 मार्च 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे। इस राशि के बच्चे अपने दोस्तों के साथ पार्क में खेलने जायेंगे। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। इस राशि के जिन लोगों का रेस्टोरेंट है, उनके काम में वृद्धि होने की संभावना है। आज उच्चाधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। करियर में आपको बड़ी सफलता हासिल होगी। साथ ही आपका सकारात्मक रवैया करियर में आपको बेहतरी दिलायेगा। 

● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन फेवरेबल है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बनेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। सामाजिक स्तर पर आप लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। 

● High Blood Pressure Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर के इन 8 लक्षण को न करें इग्नोर, लापरवाही पड़ सकती है महंगी...

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त बने रहेंगे।  इस राशि के विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए आज शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा, लोग आपसे प्रभावित होंगे। साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। बिजनेसमैन को बेहतर अपॉर्चुनिटी मिलेगी। इस राशि के आई.टी से जुड़े स्टूडेंट्स को लाभ की प्राप्ति होगी। लवमेट्स एक दूसरे का सम्मान करेंगे। 

● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...

● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको आर्थिक रूप से अपने सगे-संबंधियों से मदद मिलेगी। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखने की जरूरत है। परिवारवालों के साथ किसी टूर का प्लान बनायेंगे। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।  कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है। 

क्रोध विनाशकारी शत्रु : संसार में एक से एक बढ़कर क्रोधी राजा, महाराजा और नवाब-बादशाह हुए

● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...

● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...

सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन आप कोई जरूरी काम निपटाने में सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे, इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। धन से जुड़ी चिंताएं दूर हो जाएगी, साथ ही कहीं रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। इस राशि के इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद है। काम में सफलता सुनिश्चित होगी। 

● उपासना, साधना व आराधना : यह ब्राह्मणों की गायत्री

सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी। आपकी सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी, जिससे आज आप अपने कार्यों को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। आज आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ाएंगे। इस राशि के जो छात्र फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे हैं, उन्हें आज कुछ नया डिजाइन करने को मिलेगा। आज आपके दाम्पत्य रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। 

● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...

● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई काम पूरा हो जायेगा। साथ ही उनकी बेहतर सलाह मिलने से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा। मित्रों के साथ आप किसी बर्थडे पार्टी में जायेंगे। इस राशि के टीचर्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए।

● ईश्वर की इच्छा ही सर्वोपरि

● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। इससे आपको धन लाभ होने की उम्मीद है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आप उनकी पसंद का कोई गिफ्ट देंगे। आज दोस्तों के साथ घूमने का प्रोग्राम टल सकता है। आप कोई चीज कहीं रखकर भूल सकते हैं। आपको अपने सामान का खास ध्यान रखना चाहिए। सेहत के लिहाज से आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...

● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप माता-पिता के साथ दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। जीवनसाथी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। किसी मित्र के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा। आप कामकाज में बहुत बिजी रहेंगे। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी। आप उन उम्मीदों पर खड़े उतरेंगे। 

सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। साथ ही आपको तरक्की के कई अवसर भी मिलेंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनाएंगे। आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा आज बेहतर रहने वाला है। आज आप कोई नया काम शुरू करने का विचार बनायेंगे। दाम्पत्य जीवन में एक दूसरे से सलाह-मशविरा करते रहे, इससे रिश्ते और बेहतर होंगे।  इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने सब्जेक्ट में आ रही प्रॉब्लम्स का हल आज मिल जायेगा। 

● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। नौकरी कर रहे लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। इस राशि के जो लोग फ्रीलांसर से जुड़े हुए हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति जरूर होगी। नए व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। अगर आपका बुक्स का शॉप है, तो आज आपकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी।

● Adhaar card me photo kaise badale : आधार कार्ड पर फोटो अपडेट करते समय याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें...

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। इस राशि के आर्ट्स के स्टूडेंट्स को टीचर्स का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ दिनों से किसी विषय में आ रही समस्या आज आसानी से सॉल्व हो जायेगी। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा।

● 300 बिल्लियां, आवारा बिल्लियों को घर लाता था फ्लैट मालिक : PMC ने दिया नोटिस...

● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...

•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

● Disclaimer :इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.
HISTORY : !!आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर!!
whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News