📅 Wednesday, 23 September 2026 | 01:08 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,529.08 ▲ +234.08 (+0.32%) निफ्टी 50: 23,329.00 ▼ -17.40 (-0.07%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,230 🥈 चांदी (1kg): ₹251,200 🌤️ उज्जैन: 25°C (हल्के बादल)
ज्योतिषी

आज का दैनिक राशिफल 23 सितंबर 2026 बुधवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान : जानें अपना भविष्य

📅 22 September 2026, 11:59 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 16 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आज का दैनिक राशिफल 23 सितंबर 2026 बुधवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान : जानें अपना भविष्य
आज का दैनिक राशिफल 23 सितंबर 2026 बुधवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान : जानें अपना भविष्य

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

  1. आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातक के लिए आज काम पर ध्यान देने से काम से संबंधित अच्छे नतीजे मिलेंगे। इनकम की बढ़ोतरी होगी। हल्के खर्चों में भी कमी आएगी, जिससे आर्थिक स्थिति सही होगी सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव रहेगा ससुराल के लोगों से संबंध बिगड़ सकते हैं सही में जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान मजबूत है।

सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल

पीपल द्वारा नवग्रह दोष दूर करने के उपाय वैदिक दृष्टिकोण से भारतीय संस्कृतिमें पीपल देववृक्ष

तुलसी के पौधे को मुरझाने से बचाएं, ये 10 खास नियम अपनाएं

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

  1. आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज मध्यम रूप से फलदायक रहेगा,दोपहर तक खर्चों की झड़ी लगी रहेगी, लेकिन दोपहर बाद उनमें कमी आएगी और दूसरी तरफ से आपकी इनकम बढ़िया होगी। आपका मन अच्छे कामों में लगेगा। किसी की मदद करने की सोचेंगे। घर में पूजा पाठ करेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है। भाग्य की प्रबलता से कामों में सफ़लता मिलती चली जाएगी। शादीशुदा लोगों का प्रिय के लिए बहुत ही प्रेम रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने परिवार के साथ खुश महसूस करेंगे।

सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल

घर में आने वाले आर्थिक संकट को बतलाते हैं, ये 5 संकेत, तुरंत हो जाए सतर्क

High Blood Pressure Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर के इन 8 लक्षण को न करें इग्नोर, लापरवाही पड़ सकती है महंगी...

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

  1. आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज शाम तक आप अपने काम निपटा लेंगे, क्योंकि उसके बाद आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी और किसी बात को लेकर आप काफी गंभीर होंगे। धार्मिक विचार मन में आएंगे। सेहत में सुधार होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्यार से समय की बात होगी और प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय से कुछ खास बात कहेंगे, लेकिन आपके रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है। सावधानी रखें। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत रंग लाएगी और भाग्य प्रबल रहेगा।

बिजनेस और करियर में चाहिए सफलता, समस्या नहीं, हल तलाशें : जीवन में उतार लें चाणक्य की ये बातें

नक्षत्रों से संबंधित वृक्ष : नक्षत्र मास के नाम

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

  1. आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज आपकी सेहत मे सुधार होगा। दिन की शुरुआत में कुछ मानसिक तनाव और किसी बात को लेकर चिंता दिखेगी, लेकिन दोपहर बाद छूमंतर हो जाएगी। आप के खर्चे थोड़े बढ़ेंगे, लेकिन दूसरी तरफ इनकम भी बढ़ेगी, जिससे आप संतुष्ट होंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके दोस्त भी आपसे मिलेगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। शादी के बाद रिश्ता खूबसूरत रहेगा। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे।

5 इन जगहों पर एक दिन भी न करें निवास, वरना होगा भारी नुकसान : आचार्य चाणक्य

आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...

पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...

सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

  1. आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज आपके लिए बढ़िया रहेगा। घर में खुशी का संचार होगा। लोग एक दूसरे को प्रेम से देखेंगे, कुछ खर्चे भी होंगे, लेकिन मन को खुशी मिलेगी। इनकम अच्छी होगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में नई खुशियां लेकर आएगा और आपका रिश्ता खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने या किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जा सकते हैं। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी।

 ● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

  1. आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दोस्तों से काफी सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर परिवार में कुछ समस्याएं रहेंगी किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। आपको अचानक से कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर दिनमान कमजोर है, इसलिए सावधानी रखें, शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है। वहीं प्रेम जीवन बिता रहे लोग रोमांस के साथ आगे बढ़ाएंगे।

नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

  1. आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज मध्यम रूप से लाभदायक रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। अपने रिश्ते में क्रिएटिविटी का फायदा उठाएंगे और अपने प्रिय को खुश रखेंगे। दोपहर बाद आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। इनसे सावधान रहे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में दिनमान अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आप की पकड़ मजबूत होगी और आप की स्थिति पहले से काफी बेहतर होगी। आपको लाभ मिलेगा। सेहत के लिहाज से अच्छा है।

बजरंगबली और संकटमोचन के नामों में भगवान शब्द क्यों नहीं जुड़ता...!

प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

  1. आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में दोपहर बाद खुशी की लहर आएगी और आप एक दूसरे को समझ कर कुछ खास मुद्दों पर बातचीत करके आज हल्का बनाएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज काफी रोमांटिक बातें करेंगे और अपने प्रिय का दिल जीतने की कोशिश करेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे।

धन संबंधित उपायों की सम्पूर्ण व्याख्या : असम्भव की प्राप्ती के लिये उपाय नही करें...

गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...

कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

  1. आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज दोपहर तक स्थिति अच्छी रहेंगी, लेकिन दोपहर बाद आप की चिंताओं में बढ़ोतरी होगी। बेवजह के खर्चे और अनचाही यात्रा से मन दुखी हो सकता है। सेहत ठीक ठाक रहेगी। मन में अच्छे विचार भी आएंगे और किसी का भला करने का सोचेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी किसी बात को लेकर क्रोधित हो सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग को सही तरीके से मिटाने का प्रयास करें और अपने प्रिय से झगड़ा करने से बचें।

सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...

कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...

नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

  1. आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज धन की आवक होगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी। अपने काम पर पूरा मन लगाएंगे, जिससे आपको सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। शादीशुदा लोगों की गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान समझदारी से चलने का है, क्योंकि किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर होंगे और अपने घरवालों से अपने प्रिय को मिलवा सकते हैं।

प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...

जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...

कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

  1. आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। जो समस्याएं आपको परेशान कर रही है। वह शाम तक समाप्त हो जाएंगी और आपकी स्थिति मजबूत होगी। आप किसी मंदिर में आज दर्शन करने जा सकते हैं, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। सेहत मजबूत रहेगी। घर में सुख मिलेगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास आज सफल रहेंगे, आप मेहनत करेंगे, जो लोगों को नजर आएगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

गाय का दूध हल्का पीला क्यों होता है...!

Adhaar card me photo kaise badale : आधार कार्ड पर फोटो अपडेट करते समय याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें...

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

  1. आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज आपके लिए बढ़िया रहेगा भाग्य प्रबल रहेगा जैसे कामों में सफलता मिलेगी आप अपने काम को लेकर काफी मजबूती दिखाएंगे और अधिकार के साथ अपने काम को करना पसंद करेंगे जिससे अच्छे नतीजे मिलेंगे शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव बढ़ सकता है और जीवन साथी किसी बात को लेकर ईगो दिखा सकता है प्रेम जीवन बिताने के लोग आज के दिन को रोमांस के साथ बिताएंगे जिससे रिश्ते में खुशी बढ़ेगी सेहत मजबूत रहेगी जिससे आप सशक्त रहेंगे।

सांवरे से नाता : एक अनूठी प्रेम गाथा...!

आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...

● Disclaimer : इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.

•┄┅═══❁✿❁अनमोल वचन ● ● ❁✿❁═══┅┄•

सफल वही होता है जो...हार के बाद भी उठ खड़ा होता है...

  1. "जीवन में "खुशियाँ" आएं तो "मिठाई" समझकर चख लीजिए और जब "दुख" आए तो "दवाई" समझकर निगल लीजिए।...''!

  2. "बुरा करने का विचार आए तो उसे कल पर टालो और अच्छा करने का विचार आए तो आज ही कर डालो...!! 
  3. "चिंता इतनी कीजिए कि काम हो जाए, पर इतनी नहीं कि जिंदगी तमाम हो जाए..."..!
  4. "सच्चे इंसान को हमेशा झूठे इंसान से ज्यादा सफाई देनी पड़ती है..."...!
  5. " जीवन में कठिनाइयाँ वहीँ आती हैं, जहाँ कुछ बड़ा हासिल करना होता है..!! 
  6. चुप हूँ सब जानता मगर हूँ मैं...,ये न समझो कि बे-ख़बर हूँ मैं...!
📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें