📅 Saturday, 31 October 2026 | 09:48 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.49 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.35 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹136,510 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,200 • 🌤️ उज्जैन: 22°C (हल्के बादल)
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के नंदुरबार में गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन की पेंट्री कार में लगी पर काबू पाया

📅 29 January 2022, 03:47 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
महाराष्ट्र के नंदुरबार में गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन की पेंट्री कार में लगी पर काबू पाया
महाराष्ट्र के नंदुरबार में गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन की पेंट्री कार में लगी पर काबू पाया

महाराष्ट्र :  महाराष्ट्र में नंदुरबार रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को गांधीधाम से पुरी जा रही ट्रेन संख्या 12993 के पेंट्री कार डिब्बे में सुबह 10 : 35 के आसपास में अचानक आग लग गई. ट्रेन में कुल 22 कोच थे, जिसमें 13 वां कोच पेंट्री कार डिब्बा था. आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड को सूचना देने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर आने से पहले ही ट्रेन के पेंट्री कार में लगे आग पर काबू पाया गया. इस घटना में भी किसी यात्रियों का नुकसान नहीं हुआ है.

यात्रियों में था दहशत का माहौल

इस घटना में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ और इसके तुरंत बाद आग पर काबू पा लिया गया. पश्चिम रेलवे ने शनिवार को एक बयान में कहा कि स्टेशन और ट्रेन में उपलब्ध अग्निशामकों का इस्तेमाल आग बुझाने के लिए किया गया, जबकि स्थानीय दमकल विभाग को मदद के लिए बुलाया गया. उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ और स्थानीय स्तर पर आग पर थोड़ी देर बाद काबू पा लिया गया. चश्मदीदों ने दावा किया कि यात्रियों में दहशत का माहौल था क्योंकि जलती हुई पेंट्री कार का धुआं वातानुकूलित डिब्बों में घुस गया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें