📅 Thursday, 08 October 2026 | 07:20 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,550 • 🥈 चांदी (1kg): ₹224,400 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
भोपाल

MP Weather : अगले 24 घंटे तूफानी बारिश का अलर्ट : 41 जिलों में तांडव मचाएगी बारिश

📅 13 July 2025, 10:55 AM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
MP Weather : अगले 24 घंटे तूफानी बारिश का अलर्ट :  41 जिलों में तांडव मचाएगी बारिश
MP Weather : अगले 24 घंटे तूफानी बारिश का अलर्ट : 41 जिलों में तांडव मचाएगी बारिश

भोपाल. मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र और यूपी से गुजर रही द्रोणिका का असर इन क्षेत्रों में देखा जा रहा है। अगले 24 घंटे प्रदेश के 41 जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वी मप्र में बारिश कहर बरपा रही है। 15 से अधिक जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हैं। भोपाल में भी शनिवार की देर रात जोरदार बारिश हुई। दिनभर छाए बादल रात 10.00 बजे के बाद बरसे। प्रदेश में बीते चौबीस घंटे के दौरान रीवा में सबसे ज्यादा 8 इंच पानी गिरा। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी उफान पर रही।

निचली बस्तियों में 4 से 5 फीट तक पानी जा घुसा। इसके चलते चित्रकूट की सड़कों पर लोग नाव चलाते दिखे। शहडोल में शाम को बाणसागर डैम के 7 गेट तो जबलपुर में नर्मदा पर बने बरगी डैम के 5 गेट खोले गए।

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र और यूपी से गुजर रही द्रोणिका का असर इन क्षेत्रों में देखा जा रहा है। शनिवार को रीवा में सबसे अधिक 8.12 इंच बारिश हुई। वहीं प्रदेश में भी बारिश का सिलसिला जारी है। अगले 24 घंटे प्रदेश के 41 जिलों में तूफानी बारिश(MP Weather) का अलर्ट जारी किया गया है।

अगले 24 घंटे यहां बारिश का अलर्ट

ऑरेंज :  सागर, छतरपुर, टीकमगढ़,विदिशा, गुना, राजगढ़, अशोकनगर, शिवपुरी, कटनी, जबलपुर, दमोह, मध्य प्रदेश के 45 जिलों में मूसलाधार बारिश के साथ ग्वालियर, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, दतिया, नर्मदा पुरम, इंदौर क्षेत्र में बारिश की स्थिति यैलो रहेगी, 

सिटी टुडे समाचार समूह

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें