📅 Saturday, 12 September 2026 | 06:17 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.84 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,860 🥈 चांदी (1kg): ₹218,600 ⛈️ उज्जैन: 25°C (गरज के साथ बारिश)
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में मानसून की दस्तक, मुंबई पानी-पानी, 107 साल का रिकॉर्ड टूटा, गुजरात के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट : 28-29 मई को कहां बारिश?

📅 28 May 2025, 02:12 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
महाराष्ट्र में मानसून की दस्तक, मुंबई पानी-पानी, 107 साल का रिकॉर्ड टूटा, गुजरात के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट : 28-29 मई को कहां बारिश?
महाराष्ट्र में मानसून की दस्तक, मुंबई पानी-पानी, 107 साल का रिकॉर्ड टूटा, गुजरात के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट : 28-29 मई को कहां बारिश?

मुंबई में मानसून के चलते मूसलधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया, कोलाबा में मई में सबसे ज्यादा 295 मिमी बारिश दर्ज हुई. मौसम विभाग ने 'रेड' अलर्ट जारी किया और इस साल मानसून 25 साल में सबसे जल्दी आया.

महाराष्ट्र. गुजरात में सटे महाराष्ट्र में मानसून ने दस्तक दे दी है। इसके चलते मुंबई समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री पर 25 मई रात को गुजरात में कई जिलों में मौसम ने करवट ली थी.

लेकिन अब मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि गुजरात के कई इलाकों में 29 मई 2025 तक अच्छी बारिश की संभावना है. आईएमडी ने अलर्ट में कहा है कि 29 मई तक राज्य के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. हालांकि, नर्मदा, भरूच, सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड, तापी, अमरेली, भावनगर और गिर सोमनाथ सहित कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है.

35 साल में सबसे जल्दी आया मानसून :  इस साल महाराष्ट्र में मानसून ने 25 मई 2025 को सामान्य तारीख 5 जून से दस दिन पहले ही अपनी शुरुआत कर दी थी. ये मानसून का मुंबई में 35 साल में सबसे जल्दी आगमन है. 1990 में भी मानसून ने 20 मई को राज्य में दस्तक दी थी, लेकिन इस बार ये और भी जल्दी आया है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कोलाबा ने मई महीने में 295 मिमी बारिश दर्ज की है, जो 1918 में दर्ज 279.4 मिमी के रिकॉर्ड से ज्यादा है. वहीं, सांताक्रूज क्षेत्र में अब तक 197.8 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि 2000 में यहां 387.8 मिमी बारिश दर्ज की गई थी.

24 घंटे के लिए क्या है अलर्ट : आईएमडी बुलेटिन के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, 28 मई को सुबह 8:30 बजे तक, नर्मदा, भरूच, सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड, तापी के साथ-साथ दमन, दादरा और नगर हवेली, अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ और दीव में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. इन जिलों में बिजली चमकने और 50-60 किमी/घंटा की गति से सतही हवाएँ चलने के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश भी हो सकती है. इस बीच, शेष जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है.

28-29 मई को कहां बारिश? :  28 मई को दाहोद, महिसागर, छोटाउदयपुर, नर्मदा, भरूच, सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड, तापी, अमरेली, भावनगर और गिर सोमनाथ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. 29 मई को नवसारी, वलसाड, तापी, अमरेली और भावनगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें