Milk Price Hike News Today : 11 अगस्त से इतने रुपए महंगा हो जाएगा दूध, दही-पनीर सहित दूध से बने सामान भी हो सकते हैं महंगे
पुणे. गाय और भैंस के में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी मंगलवार से होगी। प्रमुख सहकारी और निजी डेयरियों के प्रतिनिधियों ने दूध के दाम बढ़ाने पर सहमति जताई है। कीमत वृद्धि 11 अगस्त 2026 से लागू होगी। यह निर्णय शुक्रवार को मिल्क प्रोड्यूसर्स एंड प्रोसेसर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपालराव म्हास्के ने की।
Milk Price Hike News Today एसोसिएशन के अनुसार, में 10 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जबकि पैकेजिंग खर्च में करीब 30 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इसके अलावा दूध की खरीद कीमत भी बढ़ गई है और आने वाले समय में इसमें और वृद्धि की संभावना है। बढ़ती लागत को देखते हुए एसोसिएशन ने दूध की बिक्री कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि करने का फैसला किया है। इसके साथ ही डेयरी उत्पादों की कीमतों में भी 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जा सकती है।
गौरतलब है कि दूध की कीतमों में बढ़ोत्तरी का सीधा असर आम जनता की जेब पर देखने को मिलेगा। ऐसे में महाराष्ट्र में गाय के दूध की कीमत 60 से बढ़कर 62 रुपए प्रति लीटर और भैंस का दूध 76 रुपए से बढ़कर 78 रुपए प्रति लीटर हो जाएगा।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Milk Price Hike News Today : 11 अगस्त से इतने रुपए महंगा हो जाएगा दूध, दही-पनीर सहित दूध से बने सामान भी हो सकते हैं महंगे