📅 Tuesday, 06 October 2026 | 12:39 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,382.47 ▲ +472.77 (+0.66%) • निफ्टी 50: 22,555.75 ▲ +133.80 (+0.60%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,330 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,800 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के हिंगोली में पटाखों के गोदाम में लगी भीषण आग, दो की मौत : सात घायल

📅 05 October 2026, 11:29 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
महाराष्ट्र के हिंगोली में पटाखों के गोदाम में लगी भीषण आग, दो की मौत : सात घायल
महाराष्ट्र के हिंगोली में पटाखों के गोदाम में लगी भीषण आग, दो की मौत : सात घायल

हिंगोली. महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में सोमवार देर शाम पटाखों के एक गोदाम में भीषण आग लगने के बाद हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना करीब आठ बजे घनी आबादी वाले आवासीय क्षेत्र मारवाड़ी गली में हुई।

अधिकारी ने बताया कि गोपाल बस्तवार के स्वामित्व वाले गोदाम में आग तेजी से फैल गई और आग बुझाने के लिए भेजी गई दमकल की एक गाड़ी भी आग की चपेट में आ गई। उन्होंने बताया कि पटाखों में विस्फोट होने के कारण रुक-रुक कर हो रहे धमाकों और आग की लपटों से इलाके में दहशत फैल गई।

अधिकारी ने बताया कि हिंगोली शहर के पुराने हिस्से में स्थित यह इलाका काफी भीड़भाड़ वाला है। संकरी गलियों के कारण दमकल और राहत दलों को आग बुझाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौके पर जुटी भीड़ ने भी राहत कार्य में परेशानी बढ़ाई।इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। आग पर काबू पाने का काम जारी है। अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारण का पता आग बुझाने का काम पूरा होने के बाद लगाया जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि कुछ मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं और कुछ दोपहिया वाहन भी आग की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया, “घटना में दो लोगों की मौत हो गई लेकिन शवों के बुरी तरह झुलस जाने के कारण उनकी पहचान नहीं हो पाई है।” अधिकारी ने बताया, “हिंगोली शहर के पुराने हिस्से में स्थित यह इलाका काफी घनी आबादी वाला है और संकरी गलियों के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ने भी आपात सेवाओं के कर्मियों के लिए मुश्किलें बढ़ा दीं।” उन्होंने बताया कि इलाके में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है और आग पर काबू पाने के लिए अभियान जारी है। अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने का अभियान पूरा होने के बाद ही इसके कारण का पता चल सकेगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें