📅 Monday, 26 October 2026 | 08:26 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹199,700 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
निवेश

Multibagger Stock : एक साल में 1 लाख के बन गए 25 लाख रुपये, ये मल्टीबैगर स्टॉक 36 रुपये से पहुंचा 940 रुपये पर

📅 05 January 2022, 10:49 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Multibagger Stock : एक साल में 1 लाख के बन गए 25 लाख रुपये, ये मल्टीबैगर स्टॉक 36 रुपये से पहुंचा 940 रुपये पर
Multibagger Stock : एक साल में 1 लाख के बन गए 25 लाख रुपये, ये मल्टीबैगर स्टॉक 36 रुपये से पहुंचा 940 रुपये पर

नई दिल्ली. पिछले एक साल में शेयर बाजार में भारी उथल पुथल रहा है. बावजूद तमाम ऐसे स्टॉक रहे है जिन्होंने भारतीय बाजार में अपने निवेशकों को जमकर कमाई कराई है. इसमें से कुछ स्टॉक ऐसे भी शामिल रहे हैं जिन्होंने निवेशकों को मल्टीबैगर कमाई कराई है. इनमें से एक एक्सप्रो इंडिया के शेयर.

एक्सप्रो इंडिया ने एक साल में अपने शेयरधारकों को करीब 2,500 फीसदी रिटर्न दिया है. 4 जनवरी, 2021 को यह शेयर 36.20 रुपये था जो 4 जनवरी 2022 को बढ़कर 940 रुपये पर पहुंच गया. यह मल्टीबैगर स्टॉक पिछले 12 महीनों में 2,469 प्रतिशत रिटर्न में तब्दील हो गया है. इस दौरान सेंसेक्स 23.61 फीसदी चढ़ा है.

1 लाख बन गए करीब 26 लाख

पिछले साल 4 जनवरी को एक्सप्रो इंडिया के शेयर में निवेश की गई 1 लाख रुपये की रकम आज 25.96 लाख रुपये हो गई होती. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर स्मॉल कैप स्टॉक 937.35 रुपये के पिछले बंद के मुकाबले 4.94 प्रतिशत गिरकर 891 रुपये के निचले स्तर को छू गया.

एक्सप्रो इंडिया स्टॉक 50 दिन, 100 दिन और 200 दिन की मूविंग एवरेज से अधिक लेकिन 5 दिन और 20 दिन की मूविंग एवरेज से कम कारोबार कर रहा है. शेयर 8 दिसंबर, 2021 को 52-सप्ताह के उच्च स्तर 1,015 रुपये और 1 जनवरी, 2021 को 52-सप्ताह के निचले स्तर 34.50 रुपये पर पहुंचा था.

एक्सप्रो इंडिया स्टॉक : जानिए फर्म का शुद्ध लाभ

मार्च 2021 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए फर्म ने शुद्ध लाभ में 1,987 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की. मार्च 2020 के वित्तीय वर्ष के 0.40 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष में बढ़कर 8.35 करोड़ रुपये हो गया. इसके अलावा मार्च 2020 के वित्त वर्ष में बिक्री 354.84 करोड़ रुपये के मुकाबले पिछले वित्त वर्ष में बिक्री 5.22 प्रतिशत बढ़कर 373.35 करोड़ रुपये हो गई. सितंबर को समाप्त तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 105.69 प्रतिशत बढ़कर 10.84 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 5.27 करोड़ रुपये था.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें