मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज़ हुई : मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ पर चर्चा
भोपाल. मध्य प्रदेश की राजनीति में फेरबदल का बिगुल बज गया हैं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की दिल्ली में हुई अहम बैठकों के बाद अब कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं. राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, सरकार चार से पांच नए मंत्रियों को मौका देने की तैयारी में है. एक दो मंत्रीयों की रवानगी हो सकती हैं. या विभाग में परिवर्तन दिखाई देगा.
प्रश्न : कौन-कौन हो सकते हैं शामिल?
संभावित नाम गोपाल भार्गव : नौ बार के विधायक, अनुभव के साथ मजबूत दावेदार।
मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ : इंदौर की प्रभावी महिला नेता।
बृजेंद्र सिंह यादव : सिंधिया खेमे से संभावित।
शैलेंद्र कुमार जैन, प्रदीप लारिया, अर्चना चिटनीस, कमलेश शाहः लगातार चर्चा में बने हुए। आदिवासी कोटे से भी किसी वरिष्ठ विधायक को मौका मिलने की संभावना।
खाली पद और रणनीति
मध्य प्रदेश में फिलहाल 31 सदस्यीय मंत्रिमंडल है, और चार पद खाली हैं। नई नियुक्तियों के जरिए क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन को मजबूत करने की कोशिश होगी।
संगठन में बदलाव
कुछ मौजूदा मंत्रियों को संगठन में राष्ट्रीय जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं, जबकि नॉन-परफॉर्मिंग मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मध्यप्रदेश में राशन विक्रेता संघ ने प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी : 1 अक्टूबर से कंट्रोल दुकानें होंगी बंद...!
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिये गए निर्णय : शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर के लिए 13 पदों के सृजन को स्वीकृति