कोटक म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया कोटक सर्विसेज फंड, नई स्कीम, सिर्फ ₹1000 से निवेश का मौका
NFO 4 फरवरी 2026 को खुलेगा और 18 फरवरी 2026 को बंद होगा
मुंबई. कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड(KMAMC/ कोटक म्यूचुअल फंड) ने कोटक सर्विसेज फंड लॉन्च करने की घोषणा की है। यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है, जो सर्विस सेक्टर पर आधारित है।
यह नया फंड ऑफर (NFO) 4 फरवरी 2026 से 18 फरवरी 2026 तक खुला रहेगा। इसके जरिए निवेशकों को भारत के मुख्य ग्रोथ इंजन यानी सर्विस सेक्टर में निवेश करने का मौका मिलेगा। सर्विस सेक्टर भारत की कुल अर्थव्यवस्था (GVA – ग्रॉस वैल्यू एडेड) में लगभग 55% योगदान देता है और देश की 31.5% आबादी को रोजगार देता है।
कंज्यूमर सर्विसेज, टेलीकॉम, हेल्थकेयर, लॉजिस्टिक्स, फाइनेंशियल सर्विसेज, आईटी, पावर और ऑयल एंड गैस जैसे कई सेक्टर तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे भारत की सर्विस आधारित अर्थव्यवस्था लगातार आगे बढ़ रही है और लंबे समय के निवेशकों के लिए कई नए विकास के मौके पैदा कर रही है।
कोटक सर्विसेज फंड का लक्ष्य इन अलग-अलग अवसरों का फायदा उठाना है। इसके लिए फंड एक सख्त और सोच-समझ कर बनाई गई निवेश रणनीति अपनाएगा, जिसमें उचित कीमत पर ग्रोथ (ग्रोथ ऐट रीजनेबल प्राइस) और बॉटम-अप बीएएमवी फ्रेमवर्क (बिजनेस, मैनेजमेंट और वैल्यू) पर ध्यान दिया जाएगा।
यह फंड सभी तरह की कंपनियों में निवेश करेगा (स्मॉल कैप, मिड कैप और लार्ज कैप कंपनियां), खासतौर पर उन अच्छी क्वालिटी के बिजनेस में जिनका कैश फ्लो मजबूत हो, बिजनेस मॉडल बढ़ाया जा सके, और जिनमें लंबे समय तक अच्छा रिटर्न देने की क्षमता हो।
कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, निलेश शाह ने कहा कि, “भारत की सर्विस आधारित अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव हो रहा है.
निवेश की शुरुआत सिर्फ ₹1000 से
इस NFO में न्यूनतम निवेश ₹1000 है। ऑफर अवधि के दौरान निवेशक इससे ज्यादा किसी भी रकम का निवेश कर सकते हैं। यह स्कीम उन लोगों के लिए है जो लंबी अवधि में सर्विस सेक्टर की ग्रोथ का फायदा उठाना चाहते हैं।
सभी कैटेगरी की कंपनियां शामिल
फंड स्मॉल कैप, मिड कैप और लार्ज कैप, सभी तरह की कंपनियों में निवेश करेगा। खास ध्यान उन कंपनियों पर रहेगा जिनका कैश फ्लो मजबूत है और जिनमें लंबे समय में बेहतर रिटर्न की संभावना है।
कंपनी के एमडी निलेश शाह (Nilesh Shah) के मुताबिक, भारत की सर्विस इकोनॉमी बड़े बदलाव के दौर में है। लोगों की बढ़ती आय, डिजिटल बदलाव और शहरों के विस्तार से नए मौके बन रहे हैं। इस फंड का मकसद ऐसा पोर्टफोलियो बनाना है जो इन मौकों का फायदा उठाकर निवेशकों को लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न दे सके।
बदलती ग्राहक जरूरतों और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से सर्विस कंपनियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं और यही इस फंड की असली थीम है।
कोटक म्यूचुअल फंड की नई स्कीम, सिर्फ ₹1000 से निवेश का मौका
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →