ज्योतिषी
आज का दैनिक राशिफल 29 जनवरी 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
paliwalwani
मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन बेहतरीन रहने वाला है. आपकी कोई इच्छा पूरी होगी. आमतौर पर आज आप किसी बात का बुरा नहीं मानेंगे. परिवार में उलझा हुआ मामला आसानी से सुलझ जायेगा. जमीन-जायदाद का बंटवारा आपके पक्ष में रहेगा. छात्रों को आज करियर संबंधी कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है. ब्राह्मण को भोजन कराएं, कार्यक्षेत्र में सीनियर का सहयोग मिलता रहेगा.
● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन फायदेमंद रहने वाला है. पैसों का फायदा होने और कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने का योग बन रहा है. आप शांत मन से काम करेंगे तो आपको काफी फायदा होगा. दूसरों की बात गंभीरता से सुने. कोई महत्वपूर्ण जानकारी आपको मिल सकती है. जो लोग प्लास्टिक के व्यापार से जुड़े हैं. उनकी किसी बड़े व्यापारी से साझेदारी हो सकती है. विवाहितों के लिये शानदार रहने वाला है. जीवनसाथी से आपको सरप्राइज मिल सकता है, रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. सेहत भी अच्छी बनी रहेगी.
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन किस्मत आपके साथ रहने वाली है. कार्यक्षेत्र में आज कुछ नया करने की कोशिश करें. काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरा हो जायेगा. बिजनेस मीटिंग में लोग आपकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनेंगें. अपनी क्रिएटीविटी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे. कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से विचार-विमर्श कर लें. लाल रंग के फल या फूल सूर्यनारायण को अर्पित करके गरीबों में बाट दें, जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे.
● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन महत्वपूर्ण मामलों में दोस्तों से बातचीत हो सकती है, जिसमें उनका सहयोग प्राप्त होगा. ऑफिस में वर्कलोड कम रहेगा. परिवारवालों के साथ अधिक समय बीतेगा. जो लोग कपड़ा व्यापारी हैं, उन्हें कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के नये आसार मिलेंगे. जरूरतमंद को वस्त्र दान करे, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...
● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...
सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन तनाव भरा हो सकता है. सोच-विचार कर ही किसी बड़े फैसले को अंतिम रूप दें. कोई ऐसी बात आपके सामने आ सकती है, जिससे आप परेशान हो सकते हैं. अपनों से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. जिससे तनाव की स्थिति कम होगी. आर्थिक कमजोरी के कारण कोई जरुरी काम रूक सकता है. इस राशि के छात्रो को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. ऐसा करने से अपका पूरा ध्यान पढ़ाई में लगा रहेगा.
● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन खास रहने वाला है. परिवार के लिये कुछ अच्छा करने का दिन है. आपकी ख़ुशमिज़ाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी की कुंजी साबित होगी. खुद के परफॉरमेंस से बॉस को इम्प्रेस करने में कामयाब रहेंगे. साहित्य से जुड़ें लोगों के लिये अच्छा है. कोई कविता या कहानी लिख सकते हैं. आपको जीवनसाथी की ओर से कुछ अच्छा सा उपहार मिल सकता है. गाय को रोटी खिलाएं, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा.
● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन खुशियां लेकर आया है. अगर आपका जीवनसाथी के साथ कई दिनों से मन-मुटाव चल रहा है तो, आपकी मुस्कुराहट उनकी नाराज़गी दूर करने के लिए सबसे उम्दा दवा है. अपना समय सकारात्मक कामों को करने में लगायें. सफलता जरुर मिलेगी. ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है. इस राशि के छात्र संगीत से जुड़े हुयें हैं, उन्हें किसी बड़ी संस्था में परफॉर्म करने का अवसर मिल सकता है.
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है. रिश्तेदारों के साथ फोन पर बातचीत करते हुए ध्यान रखना होगा कि कोई ऐसी बात न कहें जिससे तनाव की स्थिति बनेगी. अपनी सूझ-बूझ से आप सभी व्यावसायिक समस्याओं को आसानी से सॉल्व कर सकेंगे. अगर आप नौकरी में हैं, तो अधिकारियों से सहयोग मिलेगा. काम के प्रति अपनी एकाग्रता डिस्ट्रैक्ट होने न दें. पशुओं के लिए मिट्टी के बर्तन में जल भरकर रखें, आपकी सभी समस्याएं सुलझ जायेगी और बेहतर रहेगा.
● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन कार्यक्षेत्र में पहले से बनी प्लानिंग किसी अन्य के सामने न रखें. वरना दूसरा इसका फायदा उठा सकता है. आर्थिक पक्ष कमजोर होने के कारण घर में थोड़ी तनाव की स्थिति बनेगी. तनाव बढ़ने से बनता हुआ काम रूक सकता है. आप विवादों में पड़ने से बचें वर्ना बात सुलझने के बजाय उलझ सकती है. उधार के लेन-देन से बचें. विरोधी पक्ष आज आपका मन काम से डिस्ट्रैक्ट करने की कोशिश करेंगे, लेकिन समझदारी आपको इन लोगों से दूर रखेगी. चिड़ियों को दाना खिलाएं, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा.
● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन किसी खास काम से आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है. अगर आपके दोस्त परिवार के लोग विदेश में रहते हैं, तो उनकी तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है. जिससे घर का माहौल खुशनुमा बनेगा. इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं. उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिलेगा. छात्रों को कम मेहनत से ही सफलता मिल जायेगी, लेकिन आज पैसो की थोडी समस्या हो सकती है. इसके लिए गोमती चक्र पर्स या तिजोरी में रखें.
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन कामकाज में कई दिनों से चल रहा, तनाव खत्म हो जायेगा. आप व्यवस्थित अंदाज और एकाग्रता से काम लेंगे, तो ज्यादातर समस्याएं समाप्त हो जायेंगी. जो लोग मैरिज हॉल के मालिक हैं, उन्हें कई बुकिंग एक साथ मिल सकती है. किसी उलझी हुई स्थिति में अपनों से बातचीत करने से समाधान जरुर मिलेगा. धन लाभ के कुछ नए मौके भी मिलेंगे. घर से निकलते समय माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपके सारे काम आसानी से पूरा होगे.
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन शानदार रहने वाला है. ख़ुश हो जाएँ, क्योंकि अच्छा समय आ गया है. कोई नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलायेगा. बिजनेसमैन पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे आने वाले अच्छे वक़्त की ओर देखें. आज बच्चों के साथ कहीं घूमने के लिये जायेंगे. आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी. धन धान्य की वृद्धि होती है.
● 300 बिल्लियां, आवारा बिल्लियों को घर लाता था फ्लैट मालिक : PMC ने दिया नोटिस...
● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...
•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•





