Wednesday, 04 February 2026

इंदौर

मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद, जबलपुर के "सचिव-पद" पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी हुआ

paliwalwani
मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद, जबलपुर के "सचिव-पद" पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी हुआ
मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद, जबलपुर के "सचिव-पद" पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी हुआ

इन्दौर. मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर के "सचिव के एक-पद " पर नियुक्ति के इच्छुक व्यक्ति दिनांक 16/02/2026 तक आवेदन कर सकते है.

इन्दौर अभिभाषक संघ इन्दौर के पूर्व-अध्यक्ष गोपाल कचोलिया अभिभाषक ने बताया है कि माननीय मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा दिनांक 19/12/2025 को पारित निर्णय (W.P. No. 29547/2024  एवं 23220/2024) के अनुपालन में मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद की सामान्य सभा के प्रस्ताव क्रमांक 01/ जी. बी. / वि.बै. / 2026 दिनांक 13/01/2026 के अन्तर्गत "सचिव के एक-पद"  हेतु पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए है।

सचिव का वेतनमान मूल वेतन रूपए 79,900/-  (7 वां वेतनमान) और नियमानुसार अनुमन्य भत्ते देय होगा। मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर की बेवसाइट पर अपलोड जानकारी के अनुसार आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी राज्य अधिवक्ता परिषद में नामांकित अधिवक्ता होना, मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विधि स्नातक की उपाधि प्राप्त होना, न्यूनतम पांच-वर्ष का अधिवक्ता के रूप में कार्य का अनुभव व स्टैंडिंग होना, हिन्दी और अंग्रेजी का कार्यसाधक ज्ञान होना और कम्प्यूटर का कार्यसाधक ज्ञान होना चाहिए।

  • आवेदन की अन्तिम तिथि को अभ्यर्थियों की आयु 35-वर्ष से 45-वर्ष के मध्य होनी चाहिए। 
  • चयन प्रक्रिया - अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा, कम्प्यूटर दक्षता परीक्षा और साक्षात्कार होगा।
  • नियुक्ति प्रारंभ में 02 वर्ष की परिवीक्षा अवधि के लिए होगी।

गोपाल कचोलिया अभिभाषक ने बताया है कि पात्र अभ्यर्थी मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद की बेवसाइट www.sbcofmp.org.in से आवेदन का निर्धारित प्रारूप प्रिंट कर, अपने आवेदन दिनांक  31/01/2026 को प्रातः 10:00 बजे से लेकर दिनांक 16/02/2026 को शाम 05:00 बजे तक "एडहाॅक-सचिव" , मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद, उच्च न्यायालय परिसर, जबलपुर,482007 के पते पर प्रस्तुत कर सकते है।

आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करना अनिवार्य है। अपूर्ण आवेदन निरस्त किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया हेतु कोई यात्रा भत्ता देय नही होगा।

  • गोपाल कचोलिया अभिभाषक 9827094681 "पूर्व-अध्यक्ष" इन्दौर अभिभाषक संघ इन्दौर
whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News