Wednesday, 18 February 2026

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का विमान क्रैश में निधन, सभी 6 की हुई मौत

paliwalwani
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का विमान क्रैश में निधन, सभी 6 की हुई मौत
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का विमान क्रैश में निधन, सभी 6 की हुई मौत

महाराष्ट्र.

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निजी विमान आज हादसे का शिकार हो गया. इस हादसे में अजित पवार का निधन हो गया है. अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब पवार का प्लेन पुणे के बारामती इलाके में लैंड कर रहा था.

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (Ajit Pawar) से जुड़े एक विमान हादसे की खबर सामने आई है. मीडिया की शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज सुबह बारामती के पास एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. 

बताया जा रहा है कि यह वही प्राइवेट विमान था, जिसमें उपमुख्यमंत्री अजित पवार सवार थे. इस विमान में कुल 6 लोग सवार थे. DGCA ने हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने हादसे में 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है.

शुरुआती खबरों के मुताबिक NCP नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार को ले जा रहा प्लेन बारामती एयरपोर्ट के पास लैंडिंग की कोशिश करते समय क्रैश हो गया. 66 साल के नेता को चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि उनके बॉडीगार्ड भी प्लेन में सवार थे; क्रैश की वजह और बाकी डिटेल्स का इंतज़ार है.

हादसा Baramati के नज़दीक हुआ है. फिलहाल घटना को लेकर आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतज़ार किया जा रहा है. राहत और बचाव कार्यों की स्थिति, विमान में सवार लोगों की सुरक्षा और नुकसान के आंकलन को लेकर अभी कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है.

यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई है, प्लेन मुंबई से उड़ान भरने के एक घंटे बाद ही हादसे का शिकार हो गया. मरने वालों में दो पायलट और दो यात्री शामिल हैं, जिनमें एक अटेंडेंट और पवार का पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर शामिल है.

DGCA के अनुसार, अजित पवार के साथ दो लोग और 2 क्रू मेंबर भी प्लेन में थे. हादसे की जानकारी मिलती ही सुप्रिया सुले, सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार दिल्ली से बारामती के लिए रवाना होने वाले हैं.

"यह दिल दहलाने वाली दुर्घटना"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोनों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से संपर्क किया और बारामती प्लेन क्रैश के बारे में जानकारी और अपडेट लिए. वहीं इस हादसे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "... यह सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्र के लिए एक दुखद घटना है. यह दिल दहलाने वाली दुर्घटना है... वे केवल महाराष्ट्र सरकार के उपमुख्यमंत्री नहीं बल्कि देश के जाने-माने राजनेता थे."

बारामती में चार्टर प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की मौत पर शिवसेना (UBT) सांसद अरविंद सावंत ने कहा, "मैंने हमेशा वही किया जो उन्होंने कहा. वे एक बहादुर इंसान थे. बारामती इलाके के विकास में उनका बहुत बड़ा योगदान था। मैं पूरे पवार परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं."

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News