📅 Thursday, 10 September 2026 | 03:54 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,764.23 ▼ -1,368.57 (-1.80%) निफ्टी 50: 23,431.50 ▼ -347.70 (-1.46%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,570 🥈 चांदी (1kg): ₹227,000 ☁️ उज्जैन: 23°C (बादल छाए रहेंगे)
राजसमन्द

शोक संदेश : पालीवाल समाज चारभुजा की वरिष्ठ मातृशक्ति नर्बदा बाई जोशी का निधन, अंतिम यात्रा कल

📅 01 February 2026, 07:18 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शोक संदेश : पालीवाल समाज चारभुजा की वरिष्ठ मातृशक्ति नर्बदा बाई जोशी का निधन, अंतिम यात्रा कल
शोक संदेश : पालीवाल समाज चारभुजा की वरिष्ठ मातृशक्ति नर्बदा बाई जोशी का निधन, अंतिम यात्रा कल

चारभुजा. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी चारभुजा समाजजनों को अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारी वरिष्ठ मातृशक्ति श्रीमती नर्बदा बाई धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री हरिराम जी जोशी प्रवासी मुलुंड (ग्राम. चारभुजा) का निधन आज दिनांक 1 फरवरी 2026 रविवार को हो गया हैं, जिनकी अंतिम यात्रा कल दिनांक 2 फरवरी 2026 सोमवार को सुबह  10.00 बजे निज निवास चारभुजा जिला राजसमंद, राजस्थान से प्रस्थान होकर चारभुजा मोक्षधाम जायेगी. 

आप सर्वश्री मीठालाल जोशी की भाभीसा एवं भंवर जोशी, शंकर जोशी की काकीसा तथा स्वर्गीय प्रकाश जोशी व, जगदीश जोशी, लक्ष्मीलाल जोशी की पूज्यनीय माताजी और विनोद जोशी, दिनेश जोशी (दिपक), विनय जोशी, राहुल जोशी, निमिष की दादीजी एवं श्री शंकर लाल पिता हीरालाल जी पुरोहित (ऋषि) ग्राम. तीरों का धायला की छोटी बहन थी. 

पालीवाल समाज के समाजसेवी श्री नंदकिशोर पुरोहित व श्री भगवतीलाल पुरोहित (तीरों का धायला) एवं मदनलाल जोशी (चारभुजा) ने पालीवाल वाणी को उक्त जानकारी दी.

  • दुःख की इस घड़ी में पालीवाल वाणी मीडिया समूह की संवेदनाएं जोशी परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.... ॐ शांति ॐ
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें