📅 Friday, 09 October 2026 | 10:33 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,318.60 ▲ +725.36 (+1.01%) • निफ्टी 50: 22,494.55 ▲ +262.75 (+1.18%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,590 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,700 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
अपराध

जमीन-पानी निकासी विवाद ने लिया हिंसक रूप : दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

📅 09 July 2026, 11:56 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जमीन-पानी निकासी विवाद ने लिया हिंसक रूप : दो पक्षों में चले लाठी-डंडे
जमीन-पानी निकासी विवाद ने लिया हिंसक रूप : दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

बिलासपुर. जिले के कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरताल भदोरिया खार बरपाली गांव में पुरानी रंजिश एक बार फिर हिंसक विवाद में बदल गई। जमीन और पानी निकासी को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए।

इस घटना में महिला और पुरुषों सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर कोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सेमरताल भदोरिया खार बरपाली गांव में रहने वाले दो पड़ोसी परिवारों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इसी बीच जमीन और पानी निकासी के रास्ते को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। एक पक्ष के हरवंश राजू लोनिया ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि सामने रहने वाले हरीशानंद, परमानंद, संतोषानंद और उनके बेटों ने सड़क पर मिट्टी डालकर पानी निकासी का रास्ता बंद कर दिया था। इससे परेशान होकर जब उन्होंने इसका विरोध किया तो विवाद शुरू हो गया।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने कथित रूप से उनके घर में प्रवेश कर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से हरीशानंद लोनिया ने भी कोनी थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि वह अपने आंगन में मौजूद थे, तभी पड़ोसी राजेश, राजू, भानू और बैसाखूराम लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे और उन पर हमला कर दिया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें