राजसमंद की विनीता पालीवाल बनी भारती मीडिया महासंघ की प्रदेश अध्यक्ष
राजसमंद. भारतीय मीडिया महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र करें ने एक आदेश जारी करते हुए राजसमंद की विनीता पालीवाल को भारतीय मीडिया महासंघ की प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की है. पालीवाल वाणी मीडिया समूह की ओर से हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी.
उन्होंने अपने आदेश में लिखा है कि विनीता पालीवाल के नेतृत्व में भारतीय मीडिया संघ ऊंचाइयों को छूएगा. विनीता पालीवाल के नेतृत्व में प्रदेश के पत्रकारों के हित की आवाज बुलंद होगी. विनीता पालीवाल के भारती मीडिया महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इमरान मंसूरी कोषाध्यक्ष साबिर मलिक हाईकोर्ट एडवोकेट अजय जैन ने बधाई दी है. भारतीय मीडिया महासंघ में करीब देशभर के15000 से भी ज्यादा पत्रकार महासंघ से जुड़े हुए हैं.
गौरतलब है कि विनीता पालीवाल पिछले 15 वर्षों से राजसमंद जिला मुख्यालय पर अलग-अलग संस्थानों में कार्यरत है. उन्होंने भी पत्रकारिता की माध्यम से जिले के साथ संभाग स्तरीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. वर्तमान में पालीवाल लोकजीवन अखबार, इंडिया अहेड न्यूज चैनल से जुड़ी हुई है. पालीवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर राजसमंद के पत्रकारों मैं बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
ग्राम पंचायत बामन टुकड़ा में सरपंच पद के उम्मीदवार प्रकाश प्रजापती के पक्ष में बढ़ा जनसमर्थन : "विरोधियों के होश उड़े"
छत्तीस कौम के सहयोग से सरपंच चुनाव मैदान में उतरे प्रकाश प्रजापती : सर्व समाज के विकास का संकल्प : जन समर्थन में सबसे आगे