राजसमन्द
शोक संदेश: पालीवाल समाज की वरिठ समाजसेविका श्रीमती दिना बाई जोशी का निधन, अंतिम यात्रा कल
Paliwalwani
दड़वल. पालीवाल समाज 44 श्रेणी की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती दिना बाई पति श्री गोपाल जी जोशी (ग्राम. दड़वल) का आज दिनांक 28 मई 2026 गुरुवार को निधन हो गया है, जिनकी अंतिम यात्रा कल दिनांक 29 मई 2026 शुक्रवार को प्रातः 8:00 बजे ग्राम. दड़वल जिला राजसमंद, राजस्थान से प्रस्थान होकर ग्राम. दड़वल मुक्तिधाम जाएगी.
सर्वश्री स्व. इंद्रलाल जोशी-स्व. श्रीमती जमुना बाई जोशी की पुत्रवधू, एवं ओमप्रकाश जोशी, घनश्याम जोशी, कृष्ण जोशी, निर्मला जोशी की पूजनीय माताजी, दुर्गाशंकर जोशी, श्रीमती कस्तूरी बाई जोशी की भाभीजी, लीलाधर जोशी, शिवशंकर जोशी की बड़ी मम्मी थी. उपरोक्त जानकारी पालीवाल वाणी को नरोत्तम पालीवाल दड़वल (इंदौर) एवं विजय बागोरा ने दी.
- दुःख की इस घड़ी में पालीवाल वाणी मीडिया समूह की संवेदनाएं जोशी परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.... ॐ शांति ॐ





