📅 Tuesday, 06 October 2026 | 09:46 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,500.61 ▲ +118.14 (+0.16%) • निफ्टी 50: 22,627.40 ▲ +71.65 (+0.32%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,260 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,800 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर निगम में पालीवाल समाज का दबदबा, स्थायी कर्मचारी का मिला दर्जा : श्रद्धेय ब्रह्मलीन श्री बंशीलाल जोशी को दिया श्रेय

📅 04 July 2026, 09:33 PM • ✍️ Anil Bagora-Sunil Paliwal • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर निगम में पालीवाल समाज का दबदबा, स्थायी कर्मचारी का मिला दर्जा : श्रद्धेय ब्रह्मलीन श्री बंशीलाल जोशी को दिया श्रेय
इंदौर निगम में पालीवाल समाज का दबदबा, स्थायी कर्मचारी का मिला दर्जा : श्रद्धेय ब्रह्मलीन श्री बंशीलाल जोशी को दिया श्रेय

जय श्री चारभुजा री

इंदौर. श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य पंड़ित श्री राहुल नरेन्द्र जी पुरोहित ने पालीवाल वाणी को बताया कि श्री पालीवाल समाज के वरिष्ठ एवं श्रद्धेय ब्रह्मलीन श्री बंशीलाल पिता नानालाल जी जोशी (ग्राम. बिजनोल) ने इंदौर नगर निगम में सचिव पद पर रहते हुए अपने कार्यकाल में अन्य समाजनों के साथ पालीवाल समाजहित के अनेक ऐसे सराहनीय एवं ऐतिहासिक कार्य किए, जिसे भूलाया नहीं जा सकता हैं, जिनका सार्थक परिणाम देखने को मिला.

इंदौर नगर पालिका निगम मस्टर कर्मचारी संगठन ने हमेशा मस्टर कर्मचरियों के हित में लड़ाई लड़ी और हार नहीं मनाते हुए श्रम न्यायालय, हाईकोर्ट उसके बाद सुप्रीम कोर्ट तक कड़ा संघर्ष कर जीत हासिल की और मस्टर कर्मचारियों को न्याय दिलाया, हम सभी कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों को भी धन्यावाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट करते है कि जिस प्रकार अपने 1391 विनियमित कर्मचारियों के लिए मैदानी लड़ाई में जंग जीती वैसे ही शेष कर्मचारियों के हित में सदैव लड़ाई लड़ते रहे, आखिरकार सत्य की जीत हुई.

आज कई समाज के युवाओं ने नगर पालिका निगम में स्थाईकर्मी का दर्जा प्राप्त करने में सफल रहे. जिनका लाभ आज भी समाज को प्राप्त हो रहा हैं. उनके दूरदर्शी नेतृत्व एवं अथक प्रयासों से पालीवाल समाज के अनेक सदस्यों को इंदौर नगर निगम में रोजगार एवं महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हुए, जिससे समाज की एक सशक्त पहचान एवं प्रतिष्ठा स्थापित हुई. 

आज इंदौर नगर निगम के कर्मचारियों से जुड़े लंबे न्यायालयीन संघर्ष में मिली सफलता पूरे पालीवाल समाज के लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है. यह उपलब्धि उन सभी समाजबंधुओं के वर्षों के संघर्ष, धैर्य और न्याय के प्रति अटूट विश्वास का परिणाम है.

स्थाई हुए कर्मचारियों ने परम श्रद्धेय ब्रह्मलीन श्री बंशीलाल जोशी को याद करते हुए, उनके परिजनों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया, जिसके कारण उनके जीवन यापन में एक नींव का पत्थर साबित हुई.  

साथ ही उन सभी समाजबंधुओं का भी हृदय से अभिनंदन एवं बधाई, जिन्होंने अपने अथक संघर्ष, कड़ी मेहनत, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के बल पर इंदौर नगर निगम में वर्षों तक सेवाएँ देकर न केवल अपनी अलग पहचान बनाई, बल्कि पालीवाल ब्राह्मण समाज का नाम भी गौरवान्वित किया. स्वर्गीय श्री बंशीलाल जी जोशी के प्रेरणादायी योगदान के साथ-साथ उन सभी कर्मयोगी साथियों का समर्पण भी इस उपलब्धि में समान रूप से प्रशंसनीय और प्रेरणादायक हैं, और आशीर्वाद स्वरूप स्वर्ण अक्षरों में अंकित होकर यादगार पलों में हमेशा बस गया.

श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज के वे सभी सदस्य, जो इंदौर नगर निगम में अस्थायी कर्मचारी के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे थे और अब न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में स्थायी कर्मचारी का दर्जा प्राप्त कर रहे हैं, उन सभी को मेरी ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत मंगलकामनाएँ.

प्रभु श्री चारभुजानाथ जी से प्रार्थना है कि आप सभी निरंतर प्रगति करें, ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए समाज, नगर एवं राष्ट्र का गौरव बढ़ाते रहें. आप सभी को पुनः हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें