📅 Friday, 09 October 2026 | 10:34 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,318.60 ▲ +725.36 (+1.01%) • निफ्टी 50: 22,494.55 ▲ +262.75 (+1.18%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,590 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,700 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
अपराध

सनसनीखेज वारदात : बेटे ने की मां की हत्या, बहन-बहनोई को फोन कर बताया

📅 09 July 2026, 11:49 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सनसनीखेज वारदात : बेटे ने की मां की हत्या, बहन-बहनोई को फोन कर बताया
सनसनीखेज वारदात : बेटे ने की मां की हत्या, बहन-बहनोई को फोन कर बताया

झुंझुनूं.

झुंझुनूं के नवलगढ़ में एक बेटे ने अपनी ही मां पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद फोन कर बहन-बहनोई को इसकी जानकारी भी दी।

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ कस्बे से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां कृषि उपज मंडी के सामने स्थित एक मकान में नशे की हालत में एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद अपनी बहन और बहनोई को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।

मृतका की पहचान प्रभावती देवी के रूप में हुई है, जबकि हत्या का आरोप उसके बेटे राजवीर पर है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राजवीर नशे का आदी बताया जा रहा है। वह अपने दिवंगत पिता के स्थान पर PWD में अनुकंपा नियुक्ति पर कार्यरत था।

मकान में मां और बेटा रहते थे

बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी और बच्चे लंबे समय से उससे मनमुटाव के चलते अपने पीहर में रह रहे थे। नवलगढ़ स्थित मकान में केवल मां और बेटा ही रहते थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मानसिक तनाव में भी था। हालांकि, हत्या के पीछे की असल वजह का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। पुलिस के अनुसार, कंट्रोल रूम के माध्यम से एफएसएल और एमओबी टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने में लगी हैं।

आरोपी राजवीर मूलतः गुढ़ागौड़जी क्षेत्र के सिंगनौर गांव का रहने वाला है और नवलगढ़ में कृषि उपज मंडी के सामने मकान बनाकर रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

राहगीर से लूटपाट और चाकूबाजी

एक अन्य खबर में, राजस्थान के सिरोही जिले के पिंडवाड़ा कस्बे में बुधवार रात करीब 10:45 बजे बस स्टैंड से जानपुर चौराहा के बीच दो अज्ञात बदमाशों ने एक राहगीर युवक को रोककर लूटपाट की। युवक की ओर से विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें