Tuesday, 07 July 2026

राजसमन्द

साकेत साहित्य संस्थान की अध्यक्ष वीणा वैष्णव "रागिनी" को मिली उदयपुर की जिम्मेदारी

paliwalwani
साकेत साहित्य संस्थान की अध्यक्ष वीणा वैष्णव "रागिनी" को मिली उदयपुर की जिम्मेदारी
साकेत साहित्य संस्थान की अध्यक्ष वीणा वैष्णव "रागिनी" को मिली उदयपुर की जिम्मेदारी

राजसमंद. साकेत साहित्य संस्थान, राजसमंद जिला मीडिया प्रभारी अन्नू राठौड़ 'रुद्रांजली' ने पालीवाल वाणी को बताया कि साकेत साहित्य संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती वीणा वैष्णव "रागिनी" को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी में संभाग संगठन मंत्री उदयपुर मनोनीत किया गया हैं. 

यह घोषणा झुंझुनू में संपन्न हुए संगठन के 2 दिवसीय प्रदेश अधिवेशन में की गई. साहित्य, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय वीणा वैष्णव "रागिनी" को यह दायित्व मिलने पर साकेत साहित्य संस्थान के सभी सदस्यों में हर्ष और गर्व का भाव है. यह संस्थान के लिए गौरव का क्षण है कि इतने बड़े राष्ट्रीय संगठन में हमारी संस्था की अध्यक्ष को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है.

साकेत साहित्य संस्थान के सदस्यों का मानना है कि वीणा जी का बहुआयामी व्यक्तित्व और संगठन संचालन का कौशल इस दायित्व को नई ऊंचाइयां देगा. साहित्य साधना से मिली यह उपलब्धि संस्थान की सार्थक दिशा का प्रमाण है.

संस्थान को विश्वास है कि इस नई जिम्मेदारी से साकेत साहित्य संस्थान को साहित्यिक गतिविधियों और शैक्षिक नवाचारों में विस्तार मिलेगा. संस्थान प्रदेश कार्यसमिति में मिली, इस जिम्मेदारी के लिए वीणा वैष्णव "रागिनी" को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता है.

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News