📅 Monday, 05 October 2026 | 01:17 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.60 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.45 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,200 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

बामन टूंकड़ा ग्राम पंचायत के सरपंच प्रत्याशी प्रकाश प्रजापत का बड़ा बयान

📅 04 October 2026, 11:32 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बामन टूंकड़ा ग्राम पंचायत के सरपंच प्रत्याशी प्रकाश प्रजापत का बड़ा बयान
बामन टूंकड़ा ग्राम पंचायत के सरपंच प्रत्याशी प्रकाश प्रजापत का बड़ा बयान

जो मिट्टी को सुंदर आकार दे सकता है, वह पंचायत को भी आदर्श रूप देगा

राजसमंद. बामन टूंकड़ा आगामी पंचायत चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियाँ तेज़ हो गई हैं. इसी कड़ी में ग्राम पंचायत बामन टूंकड़ा से सरपंच पद के सुशिक्षित और कर्मठ प्रत्याशी प्रकाश प्रजापती ने मतदाताओं के लिए एक बेहद भावुक और प्रभावशाली बयान जारी किया है. उन्होंने समाज और व्यवस्था को एक नया आकार देने का संकल्प जताते हुए अपनी पारंपरिक विरासत को विकास की सोच से जोड़ा है.

मिट्टी की तरह निखरेगा बामन टूंकड़ा का विकास

अपने विशेष बयान में प्रकाश प्रजापती ने कहा, "मैं जाति का कुम्हार हूँ और मुझे अपनी इस विरासत पर गर्व है, हमारा पूरा जीवन मेहनत, सब्र और सृजन में बीतता है. जब मैं अपनी कला और उंगलियों के हुनर से एक साधारण मिट्टी को सुंदर और उपयोगी आकार दे सकता हूँ, तो निश्चित मानिए कि जनता जनार्दन के आशीर्वाद से मैं अपनी बामन टूंकड़ा पंचायत को भी एक सुंदर और आदर्श आकार दूँगा.

उन्होंने आगे कहा कि पंचायत का विकास भी एक कला की तरह है, जिसमें हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर, सही योजना के साथ काम करना होता है. एक कुम्हार जिस तरह चाक पर घूमती मिट्टी को पूरी एकाग्रता से संभालता है, उसी तरह वे पंचायत की व्यवस्थाओं को संभालेंगे और भ्रष्टाचार व पिछड़ेपन को दूर करेंगे.

स्थानीय मतदाताओं का मिल रहा है भारी समर्थन

प्रकाश प्रजापती के इस अनूठे और ज़मीनी बयान ने बामन टूंकड़ा के स्थानीय ग्रामीणों और मतदाताओं का दिल जीत लिया है, क्षेत्र के लोगों का कहना है कि हमें एक ऐसे ही संवेदनशील और हुनरमंद नेतृत्व की ज़रूरत है, जो ज़मीन से जुड़ा हो और क्षेत्र की समस्याओं को बुनियादी तौर पर समझता हो. प्रकाश प्रजापती ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे इस बार जाति-पाति से ऊपर उठकर, केवल विकास, ईमानदारी और कर्मठता के आधार पर मतदान करें.

उन्होंने वादा किया कि सरपंच चुने जाने पर वे शिक्षा, स्वास्थ्य, साफ़ पानी, पक्की सड़कें और युवाओं के रोज़गार के अवसरों को अपनी पहली प्राथमिकता बनाएंगे.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें