📅 Tuesday, 29 September 2026 | 12:13 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,050 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,000 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

नमस्ते इंदौर : बामन टुकड़ा में समाप्त होगा मठाधीशों का राज, सभी प्रवासियों के काम होंगे तत्काल : प्रकाश प्रजापती

📅 28 September 2026, 10:22 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
नमस्ते इंदौर : बामन टुकड़ा में समाप्त होगा मठाधीशों का राज, सभी प्रवासियों के काम होंगे तत्काल : प्रकाश प्रजापती
नमस्ते इंदौर : बामन टुकड़ा में समाप्त होगा मठाधीशों का राज, सभी प्रवासियों के काम होंगे तत्काल : प्रकाश प्रजापती

नमस्ते इंदौर...

  1. "सरपंच पद के उम्मीदवार प्रकाश प्रजापती का बड़ा चुनावी वादा-पंचायत में अब नहीं कटेगा किसी का चक्कर रोजगार और व्यापार के लिए आने वाले सभी प्रवासी भाइयों का समय नहीं होगा जाया, पारदर्शिता से चलेगी व्यवस्था बामन टुकड़ा''

ग्राम पंचायत बामन टुकड़ा से सरपंच पद के कर्मठ एवं जुझारू उम्मीदवार प्रकाश प्रजापती ने आज स्थानीय नागरिकों और सभी प्रवासी भाई-बहनों को संबोधित करते हुए एक बड़ा चुनावी संकल्प साझा किया। प्रकाश प्रजापती ने साफ तौर पर कहा कि बामन टुकड़ा में वर्षों से चली आ रही मठाधीशों की तानाशाही और लतीफी का राज अब समाप्त होने जा रहा है। 

पंचायत को भयमुक्त, सुलभ और पूरी तरह से पारदर्शी बनाया जाएगा।सभी प्रवासियों के समय और रोजगार का रखा जाएगा विशेष ध्यान जारी बयान में उम्मीदवार प्रकाश प्रजापती ने कहा, "मैंने हमेशा यह करीब से देखा है कि जब भी कोई बाहरी या प्रवासी भाई किसी शासकीय या निजी काम से बामन टुकड़ा आता है, तो उसे डराया-धमकाया जाता है।

उनके जरूरी कामों को भी बिना किसी वजह के हफ्तों और महीनों तक अटका कर रखा जाता है, जिससे उनका व्यापार और रोजगार प्रभावित होता है।"उन्होंने बड़ा वादा करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में विजय प्राप्त करने के बाद, सभी प्रवासी भाइयों के प्रशासनिक व अन्य कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ जल्द से जल्द निपटाया जाएगा। उनका एक भी मिनट अनावश्यक रूप से खोटी (बर्बाद) नहीं होने दिया जाएगा, ताकि वे बिना किसी मानसिक तनाव के पुनः अपने काम-धंधे और रोजगार में लग सकें सभी प्रवासियों के मान-सम्मान की रक्षा करना हमारी पहली जिम्मेदारी होगी

एक फोन से जुटाएं समर्थन: प्रकाश प्रजापती की भावुक अपील चुनाव प्रचार को गति देते हुए प्रकाश प्रजापती ने जनता से सीधे जुड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा, "आपका वोट, आपके रिश्तेदार का वोट, अपने परिचित का वोट एक फ़ोन प्रकाश प्रजापती के लिए समर्थन में अवश्य लगाएं और मुझे मेरे हाथों को मजबूती प्रदान करें।

उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का एक-एक फोन कॉल इस बदलाव की लड़ाई में मील का पत्थर साबित होगा। पारदर्शिता और जवाबदेही का नया युग प्रकाश प्रजापती ने बामन टुकड़ा के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव सिर्फ एक सरपंच चुनने का नहीं, बल्कि पंचायत की तस्वीर और तकदीर बदलने का है।

 पंचायत के द्वार हर आम और खास नागरिक के लिए चौबीसों घंटे खुले रहेंगे। विकास कार्यों के हर एक रुपये का हिसाब पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ जनता के सामने रखा जाएगा। बामन टुकड़ा के सर्वांगीण विकास और भयमुक्त माहौल के लिए प्रकाश प्रजापति ने सम्मानित मतदाताओं से अपने आशीर्वाद की आकांक्षा व्यक्त की है।

आपका अपना : प्रकाश प्रजापती 

सरपंच पद उम्मीदवार ग्राम पंचायत-बामन टुकड़ा

  1. "मैं शुद्ध स्वार्थी हूं.. और इसलिए मैंने कभी किसी के साथ अपना दुःख नहीं बांटा...!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें