📅 Saturday, 26 September 2026 | 11:09 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • 🌤️ उज्जैन: 25°C (हल्के बादल)
राजसमन्द

आचार्य तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से सम्मानित हुईं राजस्थान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

📅 26 September 2026, 07:34 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आचार्य तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से सम्मानित हुईं राजस्थान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
आचार्य तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से सम्मानित हुईं राजस्थान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

महिला सशक्तीकरण एवं सामाजिक योगदान के लिए अ.भा.तेरापंथ महिला मंडल ने किया सम्मान

अनिल पुरोहित-इंदौर

लाडनूं/राजसमंद-

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के 51 वें वार्षिक अधिवेशन ‘संवाद’ के अंतर्गत आचार्य तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार समारोह का आयोजन जैन विश्व भारती परिसर, लाडनूं में परम पूज्य युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी के सान्निध्य में हुआ. समारोह में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को महिला सशक्तीकरण, नारी जागरण एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए ‘आचार्य तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया.

समारोह में देशभर से आईं लगभग 1500 प्रतिनिधि बहनों, अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के पदाधिकारीगण एवं ट्रस्टीगण सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे. अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आचार्य तुलसी के बहुआयामी कर्तृत्व, उनके सामाजिक सरोकारों एवं नारी जागरण की दृष्टि को केंद्र में रखते हुए यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है.

आचार्य तुलसी के कृतित्व की महत्ता : राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुमन नाहटा ने स्वागत वक्तव्य में आचार्य तुलसी के नारी जागरण एवं महिला सशक्तीकरण के प्रयासों को स्मरण करते हुए कहा कि उनके कर्तृत्व से प्रेरणा लेकर महिला मंडल समाज में महिलाओं के योगदान को सम्मानित करने की दिशा में कार्य कर रहा है. 

युवाचार्यप्रवर श्री महावीर कुमार जी ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को सार्वजनिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए व्यक्तिगत जीवन में भी आध्यात्मिक विकास की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी.

साध्वी प्रमुखा श्री विश्रुतविभा जी ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती एवं प्रभावशाली भागीदारी को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि महिलाएँ आज सामाजिक विकास की महत्वपूर्ण शक्ति के रूप में अपनी भूमिका निभा रही हैं तथा अपने कर्तृत्व एवं नेतृत्व से समाज को नई दिशा देने में योगदान कर रही हैं.

परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी ने आचार्य तुलसी के बहुआयामी कृतित्व एवं समाज के प्रति उनके योगदान की महत्ता को रेखांकित किया. उन्होंने आचार्य तुलसी की दूरदर्शी सोच, सामाजिक सरोकारों एवं उनके प्रेरणादायी कार्यों का उल्लेख करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी.

महिलाओं को विकास की दिशा और गति की सूत्रधार बनने का संदेश

सम्मान के पश्चात उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि महिलाएँ केवल विकास की सहभागी नहीं, बल्कि विकास की दिशा और गति की सूत्रधार बन रही हैं. उन्होंने महिला सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि महिलाओं के बिना विकास की कल्पना अधूरी है. महिलाएँ अपनी परंपराओं एवं संस्कारों को साथ लेकर शिक्षा, व्यवसाय, सामाजिक सेवा, खेल और विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व की भूमिका निभा रही हैं.

दिया कुमारी ने आचार्य तुलसी के नाम से प्राप्त सम्मान को गौरव का विषय बताते हुए परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमणजी एवं साध्वी प्रमुखाश्री श्री विश्रुतविभाजी के प्रति श्रद्धाभाव व्यक्त किया. उन्होंने अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा संस्कार, सेवा एवं सामाजिक चेतना के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें