📅 Thursday, 24 September 2026 | 11:47 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,580.54 ▼ -948.56 (-1.27%) • निफ्टी 50: 23,063.10 ▼ -265.90 (-1.14%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹152,560 • 🥈 चांदी (1kg): ₹239,500 • 🌤️ उज्जैन: 24°C (हल्के बादल)
राजसमन्द

बामन टुकड़ा पंचायत में बरसों के 'मठाधीशों' के अवैध साम्राज्य पर प्रकाश प्रजापती का सीधा प्रहार : कहा भ्रष्टाचारियों के वोट नहीं चाहिए, बीच चौराहे पर होगा जनता का हिसाब

📅 24 September 2026, 10:35 PM • ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 6 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बामन टुकड़ा पंचायत में बरसों के 'मठाधीशों' के अवैध साम्राज्य पर प्रकाश प्रजापती का सीधा प्रहार : कहा भ्रष्टाचारियों के वोट नहीं चाहिए, बीच चौराहे पर होगा जनता का हिसाब
बामन टुकड़ा पंचायत में बरसों के 'मठाधीशों' के अवैध साम्राज्य पर प्रकाश प्रजापती का सीधा प्रहार : कहा भ्रष्टाचारियों के वोट नहीं चाहिए, बीच चौराहे पर होगा जनता का हिसाब

Sunil paliwal-Anil Bagora

राजसमंद. पंचायती राज चुनाव की सरगर्मियों के बीच ग्राम पंचायत बामन टुकड़ा में चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल चुके हैं। ओबीसी सीट घोषित होने के बाद प्रमुख दावेदार के रूप में उभरे युवा और गौभक्त प्रकाश प्रजापती ने पंचायत के बरसों पुराने राजनीतिक 'मठाधीशों' और भू-माफियाओं के खिलाफ एक बड़ा और सीधा मोर्चा खोल दिया है।

 प्रकाश प्रजापती के इस आक्रामक रुख ने स्थानीय सियासत में हड़कंप मचा दिया है। मठाधीशों के 'काले साम्राज्य' और पट्टा घोटाले पर बेबाक प्रहार प्रजापती ने पंचायत में बरसों से काबिज रहे रसूखदारों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने सीधे शब्दों में कहा, "यह बेहद शर्मनाक और अन्यायपूर्ण है कि बामन टुकड़ा के गरीब और आम नागरिक जिस जमीन पर पीढ़ियों से रह रहे हैं, आज भी वे अपने ही आशियाने के मालिकाना हक (पट्टे) के लिए तरस रहे हैं। 

दूसरी तरफ, पंचायत के पूर्व मठाधीशों और उनके गुर्गों ने जहां-जहां सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे किए, उन्हें रातों-रात 'आबादी भूमि' में कन्वर्ट (रूपांतरित) करवा लिया गया।  गरीबों की हकमारी करके जमीनों की खरीद-फरोख्त का यह काला और अवैध धंधा अब और नहीं चलेगा।"प्रजापती ने एक ऐतिहासिक और बड़ा संकल्प लेते हुए ऐलान किया कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला, तो एक विशेष योजना बनाकर "जिसका जहां निवास है, उसे वहां का मालिकाना हक" दिया जाएगा। पट्टा और पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) सीधे जनता के हाथों में सौंपा जाएगा, ताकि गरीबों को दलालों और भ्रष्ट अधिकारियों के चक्कर न काटने पड़ें।

"बंद कमरों की बंदरबांट खत्म, बीच चौराहे पर होगी पंचायत की कोरम"पंचायत राज में पारदर्शिता की धज्जियां उड़ाने वालों को चुनौती देते हुए प्रजापती ने एक क्रांतिकारी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब तक पंचायत का बजट और विकास कार्य बंद कमरों में बैठकर तय होते थे, जहां सिर्फ भ्रष्टाचार की रूपरेखा लिखी जाती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

प्रजापती ने संकल्प लिया कि आगामी समय में पंचायत की कोरम (Quorum) बंद कमरों में नहीं, बल्कि पूरे गाँव के बीच, चौराहे पर खुली अदालत के रूप में होगी। जनता के सामने दूध का दूध और पानी का पानी होगा और हर पाई का हिसाब सार्वजनिक किया जाएगा।"मुखौटा बदलकर आने वाले भ्रष्टाचारियों के वोट मुझे नहीं चाहिए"अपनी बेबाक और अडिग राजनीति का परिचय देते हुए प्रजापती ने साफ कहा, "मैंने पहले भी कहा था और आज भी पूरी ईमानदारी से डंके की चोट पर कह रहा हूँ—मुझे भ्रष्टाचारियों के वोट बिल्कुल नहीं चाहिए। चुनाव आते ही ये भ्रष्ट ताकतें फिर से दूसरा मुखौटा लगाकर पंचायत पर कब्जा करने की नापाक कोशिश कर रही हैं। 

लेकिन बामन टुकड़ा की स्वाभिमानी जनता अब इनके झांसे में नहीं आने वाली।"आस्था और विकास का संगम: श्री लक्ष्मी नारायण गौशाला का महासंकल्पपारदर्शिता और गरीब के हक की लड़ाई के साथ-साथ प्रकाश प्रजापती ने अपनी सांस्कृतिक प्रतिबद्धता भी दोहराई। 

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में श्री लक्ष्मी नारायण गौशाला का निर्माण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। इसके लिए वे अपनी एड़ी-चोटी का जोर लगा देंगे और गौ माता की सेवा को प्रशासनिक स्तर पर प्राथमिकता दी जाएगी।प्रकाश प्रजापती ने बामन टुकड़ा की जनता से आह्वान करते हुए कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य इस पंचायत को राजसमंद जिले के नक्शे पर एक आदर्श और सबसे विकसित पंचायत के रूप में स्थापित करना है। इसके लिए उन्हें किसी गलत हथकंडे की नहीं, बल्कि केवल जनता के सच्चे स्नेह और बुजुर्गों के आशीर्वाद की जरूरत है।

ग्राम पंचायत बामन टुकड़ा को एक आदर्श पंचायत और पूरी तरह से भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत बनाऊंगा : भावी सरपंच पद के प्रत्याशी श्री प्रकाश प्रजापति

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें