बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं : आरवाड़ा में राजकीय विद्यालय से हटेगा अतिक्रमण, यही मेरी पहली प्राथमिकता : प्रकाश प्रजापती
प्रकाश प्रजापती राजनीति में पद मिलना या न मिलना, चुनाव में टिकट मिलना या न मिलना, यह सब वक्त और परिस्थितियों के अधीन है...
Anil Bagora-Sunil Paliwal
राजसमंद. ग्राम पंचायत बामन टुकड़ा से मुझे चुनाव लड़ने का मौका मिलता है या नहीं, यह मेरे लिए कभी मुख्य विषय नहीं था और न कभी रहेगा। मेरे जीवन का ध्येय पदों की लालसा से परे, जनहित और समाज सुधार की नींव पर टिका है। आज हमारे सामने हमारे ही बच्चों के भविष्य को अंधकार में धकेलने की एक बड़ी साजिश चल रही है
जिसके खिलाफ मैं लंबे समय से संघर्ष कर रहा हूँ। आरवाड़ा गांव की शिक्षण संस्थान—राजकीय स्कूल—के ऊपर हुआ व्यापक अतिक्रमण हमारी शिक्षा व्यवस्था और आने वाली पीढ़ी के अधिकारों पर एक सीधा प्रहार है।
मैं साफ शब्दों में कह देना चाहता हूँ: बच्चों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ अब कतई सहन नहीं किया जाएगा, और इस अतिक्रमण को हटाकर ही मैं दम लूंगा।शिक्षा के मंदिर पर अतिक्रमण एक गंभीर चिंताएक सरकारी स्कूल सिर्फ ईंट-पत्थरों की इमारत नहीं होती, बल्कि वह ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों के सपनों को उड़ान देने वाला केंद्र होता है।
असलियत यह है कि धरातल पर एक धेला भी उपलब्ध नहीं कराया जाता जो व्यक्ति भगवान के घर और आस्था के केंद्रों का इस्तेमाल सिर्फ अपनी झूठी राजनीति के लिए कर सकता है,वही व्यक्ति आज शिक्षा के इस मंदिर (राजकीय स्कूल) को उजाड़ने वाले भू-माफियाओं को बचा रहा है। ऐसे ढोंगी और दोहरे चरित्र वाले नेताओं को बेनकाब करना अब बेहद जरूरी हो गया है।
पद रहे न रहे, संघर्ष जारी रहेगाअक्सर लोग चुनाव आते ही बड़े-बड़े वादे करते हैं और चुनाव बीतते ही अपनी सहूलियत के हिसाब से मुद्दों को भूल जाते हैं। लेकिन मेरा चरित्र ऐसा नहीं है। बामन टुकड़ा पंचायत का नेतृत्व करने का अवसर मिले या न मिले, आरवाड़ा स्कूल को इस अवैध कब्जे से मुक्त कराना मेरा पहला और अंतिम संकल्प है।
यह लड़ाई किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि उन मासूम बच्चों के लिए है जो इस स्कूल में अपना भविष्य संवारने आते हैं। जब तक स्कूल की एक-एक इंच जमीन इन सफेदपोशों और भू-माफियाओं के चंगुल से आजाद नहीं हो जाती, तब तक प्रजापती चैन से नहीं बैठेगा।
यह मेरा आरवाड़ा गांव के प्रत्येक नागरिक और हर एक बच्चे से किया गया अटूट वादा है अब आर-पार की लड़ाईहम अब तक लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से प्रशासन को जगाने का प्रयास करते आए हैं।
लेकिन अगर इस व्यापक अतिक्रमण पर जल्द से जल्द पीला पंजा (बुलडोज़र) नहीं चला और स्कूल की जमीन खाली नहीं कराई गई, तो इस संघर्ष को एक बड़े जन-आंदोलन का रूप दिया जाएगा।
मैं प्रशासन और अतिक्रमणकारियों को यह स्पष्ट चेतावनी देता हूँ कि वे जनता के सब्र का इम्तिहान न लें। शिक्षा के इस मंदिर को अपवित्र करने वालों को उनके अंजाम तक पहुँचाया जाएगा।
आरवाड़ा के राजकीय स्कूल का गौरव और उसकी जमीन वापस लौटानी ही होगी, क्योंकि बच्चों का भविष्य हमारी सबसे बड़ी पूंजी है और इससे समझौता करने का हक किसी को नहीं है।अतिक्रमण हटेगा, स्कूल बचेगा, तभी हमारा गांव आगे बढ़ेगा!
धन्यवाद...

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं : आरवाड़ा में राजकीय विद्यालय से हटेगा अतिक्रमण, यही मेरी पहली प्राथमिकता : प्रकाश प्रजापती
बामन टुकड़ा पंचायत में बरसों के 'मठाधीशों' के अवैध साम्राज्य पर प्रकाश प्रजापती का सीधा प्रहार : कहा भ्रष्टाचारियों के वोट नहीं चाहिए, बीच चौराहे पर होगा जनता का हिसाब
संस्था साकेत का 25 वें रजत जयंती समारोह में मेरा गांव मेरा गौरव का किताब का होगा विमोचन: कई पूर्व अध्यक्ष भी होंगे सम्मानित: साहित्यकारों एवं कवियों लगेगा मजमा
ग्राम पंचायत बामन टुकड़ा को एक आदर्श पंचायत और पूरी तरह से भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत बनाऊंगा : भावी सरपंच पद के प्रत्याशी श्री प्रकाश प्रजापति