📅 Friday, 09 October 2026 | 10:34 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,318.60 ▲ +725.36 (+1.01%) • निफ्टी 50: 22,494.55 ▲ +262.75 (+1.18%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,590 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,700 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
दिल्ली

वरिष्ठ पत्रकार सुदेश तिवारी को संपादकीय विभाग के साथ राजस्व और प्रशासन की जिम्मेदारी भी मिली

📅 09 July 2026, 09:18 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
वरिष्ठ पत्रकार सुदेश तिवारी को संपादकीय विभाग के साथ राजस्व और प्रशासन की जिम्मेदारी भी मिली
वरिष्ठ पत्रकार सुदेश तिवारी को संपादकीय विभाग के साथ राजस्व और प्रशासन की जिम्मेदारी भी मिली

प्रवीण खारीवाल इंदौर

नोएडा. भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क ने संगठन के भीतर महत्वपूर्ण प्रशासनिक और संपादकीय जिम्मेदारियों के पुनर्वितरण की घोषणा की है। 9 जुलाई 2026 को जारी एक आधिकारिक सर्कुलर में प्रबंधन ने कहा है कि मीडिया संगठन के लगातार विस्तार और विविधीकरण को देखते हुए यह बदलाव किए गए हैं, ताकि संपादकीय, प्रशासनिक और व्यावसायिक गतिविधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सके।  

सर्कुलर के अनुसार, सुदेश तिवारी, जो वर्तमान में Executive Director एवं Group Editor हैं, अब पूरे संपादकीय विभाग की दैनिक गतिविधियों की निगरानी करेंगे। इसके साथ ही उन्हें कंपनी के Administration और Revenue से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। प्रबंधन का मानना है कि इससे संगठन के संचालन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।  

इसके अलावा ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर अनिल राय पहले की तरह संपादकीय गतिविधियों में सुदेश तिवारी के साथ समन्वय बनाए रखेंगे। साथ ही उन्हें सहारा इंडिया मीडिया से जुड़े आगामी प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी भी दी गई है।  

सर्कुलर में ग्रुप मैनेजिंग एडिटर एवं डायरेक्टर राधेश्याम राय को भी नई जिम्मेदारी सौंपने का उल्लेख है। उन्हें भारत एक्सप्रेस फिल्म प्रोडक्शन डिवीजन सहित संगठन के नए वेंचर्स का दायित्व दिया गया है। साथ ही वे कंपनी के परिचालन संबंधी मामलों में प्रबंधन के सलाहकार की भूमिका भी निभाएंगे।  

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर उपेंद्र राय द्वारा जारी इस सर्कुलर में सभी कर्मचारियों से नए दायित्वों के निर्वहन में पूर्ण सहयोग देने की अपील की गई है।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें