📅 Saturday, 24 October 2026 | 02:01 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
आपकी कलम

बालों की मजबूती और स्किन की खूबसूरती में चार चांद लगा देगा विटामिन ई, पर कैसे करें प्राप्त, देखें लिस्ट

📅 18 December 2023, 10:56 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बालों की मजबूती और स्किन की खूबसूरती में चार चांद लगा देगा विटामिन ई, पर कैसे करें प्राप्त, देखें लिस्ट
बालों की मजबूती और स्किन की खूबसूरती में चार चांद लगा देगा विटामिन ई, पर कैसे करें प्राप्त, देखें लिस्ट

 1. सनफ्लावर सीड्स और तेल-हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के मुताबिक सूरजमुखी के तेल या बीज में विटामिन ई की मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है. सनफ्लावर सीड्स के अलावा सोयाबीन के तेल में भी विटामन ई खूब पाया जाता है.

2. बादाम- अलमंड में पर्याप्त मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है. इसके साथ ही बादाम में मोनोसैचुरेटेड फैट, फाइबर, बायोटिन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम जैसे कई तरह के तत्व होते हैं जो बाल और स्किन को पोषण देता है. बादाम को आप पानी में भिगाकर सेवन कर सकते हैं.

3. पंपकिन सीड्स-पंपकिन सीड्स यानी कद्दू के बीज आज के जमाना का सुपरफूड है. सर्दी में इसके कई फायदे हैं. इसमें विटामिन ई के अलावा प्रोटीन, विटामिन सी, विटामिन बी 6, फाइबर, मैग्नीशियम, पोटैशियम आदि पाए जाते हैं. कद्दू के बीज बाल, स्किन को फायदा पहुंचाने के साथ-साथ डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों के जोखिम को कम करता है.

4. एवोकाडो-एवोकाडो के बारे में आमतौर पर लोग हार्ट के लिए फायदेमंद मानते हैं लेकिन एवोकाडो स्किन और बालों के लिए भी बेजोड़ पोषक तत्वों का खजाना है. एवोकाडो में मोनोसैचुरेटेड फैट, फाइबर, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, फॉलेट, पोटैशियम, मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं जो बालों को पोषण और स्किन में ग्लोनेस लाता है.

5. लाल शिमला मिर्च-लाल शिमला मिर्च किसी दवा से कम नहीं है. लाल शिमला मिर्च विटामिन ई और विटामिन सी से भरा होता है. इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो स्किन से फ्री रेडिकल्स का सफाया करता है. लाल शिमला मिर्च का सेवन करने से बालों में मजबूती आएगी और चेहरे पर चमक आएगी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें