📅 Monday, 02 November 2026 | 08:10 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.53 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.30 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,750 • 🥈 चांदी (1kg): ₹185,200 • ☀️ उज्जैन: 19°C (साफ आसमान)
आपकी कलम

श्री विकास जैन को संपूर्ण गीत देने की रुचि ने बना दिया सिंगर-द विजै

📅 18 July 2025, 02:45 AM • ✍️ Vivek Jain • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्री विकास जैन को संपूर्ण गीत देने की रुचि ने बना दिया सिंगर-द विजै
श्री विकास जैन को संपूर्ण गीत देने की रुचि ने बना दिया सिंगर-द विजै

सफर का ही था मैं सफर का ही रहा मैं.... ये सिर्फ लाइनें नहीं बल्कि गीतकार और गायक विकास जैन (द वीजै) के जीवन की पूरी कहानी है- एक अच्छे समर्थ बनिया परिवार से आना वाले विकास जैन स्कूल से ही संगीत के दीवाने थे. स्कूल में  अंताक्षरी हो या गायिका का कार्यक्रम न सिर्फ विकास जैन हिस्सा लेते थे, बल्कि उनकी मधुर आवाज लोगों के दिलों पर एक खास छाप छोड़ती थी. 

समय के साथ स्कूलिंग और अंताक्षणी का दौर खत्म हो गया, लेकिन विकास जैन के गानों का जनून खत्म नहीं हुआ. व्यापारी परिवार से आने के कारण विकास जैन की कभी खुद से ये उम्मीद नहीं थीं कि वो एक प्लेबैक सिंगर बनेंगे और बड़ा नाम कमाएंगे. गायकी के प्रति उनके जुनून को एक समय एक रोशनी की किरन मिली, जब उन्होंने एक अखबार में टी-सीरिज के स्टूडियो में श्रीमान संजय विद्यार्थी जी से एक वर्कशॉप लेने का विज्ञापन पढ़ा.

अखबार के आर्टिकल को पढ़ने के बाद विकास जैन ने क्लासिकल सिंगिंग सीखना शुरू किया. उनके लिए क्लासिकल सिंगिंग की शुरुआत काफी मुश्किल भरी थी, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी. समय के साथ कोशिश करते गए और एक दिन विकास जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए गाना गाया. विकास जैन कहते हैं, मोदी जी का गाना मैंने 2014 लिखा था, शब्द है " जिसने जीवन का पल...पल देश को सौप दिया है, जिसने कभी भी एक पल ना आराम किया है" लेकिन उसके वीडियो बनाने के बारे में मुझे आईडिया नहीं था, लेकिन  कोशिश की और एक अच्छा वीडियो बना और फैंस को मेरा गाना पंसद आया.

पीएम मोदी के गाने ने बदल दी किस्मत - 

प्रधानमंत्री मोदी पर गए गानों ने विकास जैन की किस्मत को बदल दिया. स्टूडियो रिकॉर्डिंग के साथ-साथ अब विकास जैन कई मंच, बड़े राजनैतिक कार्यक्रमों में शिरकत करते हैं और पूरे हिंदुस्तान के लोगों के दिलों में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें