Saturday, 28 February 2026

इंदौर

महावीर जयंती के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय और जिला न्यायपालिका में 30 मार्च को रहेगा अवकाश

indoremeripehchan.in
महावीर जयंती के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय और जिला न्यायपालिका में 30 मार्च को रहेगा अवकाश
महावीर जयंती के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय और जिला न्यायपालिका में 30 मार्च को रहेगा अवकाश

इंदौर.

इंदौर अभिभाषक संघ इंदौर के पूर्व अध्यक्ष श्री गोपाल कचोलिया अभिभाषक ने पालीवाल वाणी को बताया कि मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर की मुख्यपीठ जबलपुर व खण्डपीठ इंदौर/ग्वालियर और मध्यप्रदेश की जिला-न्यायपालिका (जिला व सत्र न्यायालय और उनके अधीनस्थ-न्यायालयों में महावीर-जयंती के उपलक्ष्य में अब सोमवार 30 मार्च 2026 को अवकाश रहेगा.

श्री गोपाल कचोलिया अभिभाषक ने आगे बताया है कि मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के द्वारा पहले महावीर-जयंती के उपलक्ष्य में दिनांक 31 मार्च 2026 मंगलवार को अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन दिनांक 27 फरवरी 2026 को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति महोदय के आदेशानुसार मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल महोदय ने एक अधिसूचना जारी कर महावीर-जयंती के उपलक्ष्य में 30 मार्च 2026 को अवकाश घोषित कर दिया है. इसलिए अब मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय और जिला न्यायपालिका में मंगलवार 31 मार्च 2026 को न्यायालयों में अवकाश नहीं रहेगा. सभी न्यायालयों में नियमित रूप से काम-काज होगा.

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News