आमेट
Amet News : प्रधानाचार्य पर हमले की शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने की निंदा, आरोपी को कड़ी सजा देने की रखी मांग
M. Ajnabee, Kishan paliwal
आमेट. राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा आमेट ने बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के कुंपालसर गांव में प्रधानाचार्य किशनाराम कायल पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रधानाचार्य ब्लॉक वाक्पीठ अध्यक्ष भंवर लाल पालीवाल, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चुण्डावत, प्रधानाचार्य प्रतिनिधि देवीलाल खटीक खाखरमाला, प्रदेश प्रतिनिधि पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश वैष्णव, मंत्री अशोक कुमार खटीक के सानिध्य में उपखंड अधिकारी गोविन्द सिंह रतनू के नाम मनीष साहू, विनोद कुमार को ज्ञापन सौंपा.
उपशाखा के मंत्री अशोक कुमार खटीक ने बताया कि घटना की निंदा करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चुण्डावत ने कहा प्रधानाचार्य विद्यालय का हेड ऑफ अधिकारी का गरिमामय पद होता है, इस प्रकार हमला करना निंदनीय है. प्रदेश प्रतिनिधि पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश वैष्णव ने कहा कि राजकीय विद्यालयों शिक्षकों पर हमला होना, आये दिन चोरियां होने जैसी घटनाएं बढ़ रही है, विद्यालय के जान माल की सुरक्षा हेतु सरकार को सभी विद्यालयों की सुरक्षा हेतु सुरक्षा गार्ड लगवाने चाहिए.
प्रधानाचार्य वाक्पीठ अध्यक्ष भंवर लाल पालीवाल, प्रतिनिधि देवी लाल खटीक खाखरमाला, प्रकाश चन्द्र प्रजापत ने आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व आवश्यक दस्तावेजों को राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित करवाने हेतु गाइड लाइन तैयार करनी चाहिए, जिससे इस कार्य में सुगमता आयेगी. उपशाखा अध्यक्ष मोहन लाल जाट ने घटना की निंदा करते हुए विद्यालय की सुरक्षा की मांग रखी.
प्राध्यापक जगदीश चन्द्र शर्मा व गोपी लाल रेगर ने कहा कि आय प्रमाण पत्र में वार्षिक आय बहुत कम निर्धारित होने से आय प्रमाण पत्र सत्यापित नहीं कर सकते हैं. सामूहिक रूप से घटना की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया. इस अवसर पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चुण्डावत, प्रधानाचार्य प्रतिनिधि देवीलाल खटीक खाखरमाला, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश वैष्णव, सद्दीक मोहम्मद, प्रधानाचार्य वाक्पीठ अध्यक्ष भंवर लाल पालीवाल, प्रधानाचार्य घोसुण्डी अविनाश जोशी, पीएम श्री राउमावि आमेट प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत, उपशाखा मंत्री अशोक कुमार खटीक, लक्ष्मण लाल रेगर लिकी, गोपी लाल रेगर साकरडा, दौवड़ा प्रधानाचार्य सुरेश कुमावत, प्राध्यापक जगदीश चन्द्र शर्मा, किशनलाल गुर्जर, गणेश लाल गुर्जर, कोषाध्यक्ष गौरीशंकर पारीक, बुद्धि प्रकाश मीणा, मोहन सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे.
- M. Ajnabee, Kishan paliwal





