Saturday, 28 February 2026

इंदौर

मुनि श्री आदित्य सागर जी को इंदौर वर्षायोग हेतु श्रीफल भेट किये

indoremeripehchan.in
मुनि श्री आदित्य सागर जी को इंदौर वर्षायोग हेतु श्रीफल भेट किये
मुनि श्री आदित्य सागर जी को इंदौर वर्षायोग हेतु श्रीफल भेट किये

राजेश जैन दद्दू 

इंदौर. 

श्रमण संस्कृति के महा श्रमण पट्टाचार्यश्री विशुद्ध सागर जी महाराज के कुलदीपक शिष्य श्रुत संवेगी मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज मुनि श्री अप्रमित सागर जी मुनि श्री सहज सागर जी छुल्लक श्री श्रेयस सागर जी ससंघ को आज बिहार के दौरान सेलाना के समीप मकरोनिया ग्राम में अंजनी नगर दिगंबर जैन समाज इंदौर के अध्यक्ष देवेंद्र सोगानी के नेतृत्व में दिगंबर जैन समाज पश्चिम क्षेत्र इंदौर के मुनि भक्तों ऋषभ पाटनी चिराग गोधा, प्रदीप बिलाला, निलेश मोदी, अक्षय काला नितिन पाटौदी आदि ने इंदौर नगर में  चातुर्मास करने की भावना भाते हुए मुनि श्री आदित्य सागरजी ससंघ को श्रीफल भेंट कर वर्ष 2026 का चातुर्मास इंदौर के पश्चिम क्षेत्र में करने का निवेदन किया।  

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि पूज्य गुरुदेव ने श्रीफल सहर्ष स्वीकार किया  एवं गुरु आज्ञा मिलने के उपरांत चातुर्मास इंदौर नगर में करने का संकेत दिया। इस अवसर पर अंजनी नगर ,छत्रपतिनगर,लीडस्  सुदामा नगर, राजेंद्रनगर नरीमन सिटी अंबिकापुरीआदि कॉलोनियों के समाजजन भी उपस्थित। थे। नमोस्तु शासन जयवंत हो।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News