Sunday, 06 July 2025

उदयपुर

श्रीमती मधुमती मेनारिया के लिए आओ आज फिर अपनो से अपनी बात करें

योगेश कुमार मेनारिया, संगीता जोशी
श्रीमती मधुमती मेनारिया के लिए आओ आज फिर अपनो से अपनी बात करें
श्रीमती मधुमती मेनारिया के लिए आओ आज फिर अपनो से अपनी बात करें

● अनेक मातृ शक्तियां है जिन्होने कई कीर्तिमान बनाए हैं : उच्चस्तर पर सम्मान होना चाहिए

उदयपुर। ( गिरीश पानेरी “साथी“ की कलम से...) आप जब भी खबर पर नजर रखेगे तो यह खबर आज भी ताजातरीन नजर आएगी। क्योंकि आप सभी के सामने अपनो से अपनी बात विषय पर एक ऐसी शख्सियत को रखना चाह रहा हूं जो हमारे मेनारिया पानेरी समाज की एक विलक्षण प्रतिभा है वह श्रीमती मधुमती मेनारिया आत्मज श्री डॉ. केएल मेनारिया, माता श्रीमती तुलसी देवी मेनारिया और इनके जीवन भरतार श्री सुरेश चन्द्र जी मेनारिया जो कि एक अच्छे व्यवसाई हैं और उदयपुर में आशुतोष पब्लिकेशन कंप्यूटर एजुकेशन चला रहे हैं।

समाज में इस परिवार की अपनी एक प्रतिष्ठा है, श्रीमती मधुमती जी मेनारिया का जन्म 30 जून 1960 को हुआ और सेवानिवृत्ति 30 जून 2020 को हुई। श्रीमती मधुमति एक श्रेष्ठ और विलक्षण प्रतिभा की धनी है आप अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड उदयपुर कार्यालय से अधीक्षण अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हुई है। आपकी प्रथम नियुक्ति राजस्थान राज्य विद्युत मंडल के कार्यालय वर्ष1984 में कनिष्ठ अभियंता के पद पर आसीन हुई थी और वर्ष 1991 में सहायक अभियंता के पद पर पदोन्नत हुई और आपने लंबे समय तक ta to xen का कार्य भी किया और वर्ष 1995 में अशोकनगर क्षेत्र के सहायक अभियंता का कार्यभार 1997 तक किया। फिर क्रमश संभागीय मुख्य अभियंता कार्यालय (पीएफसी) कार्यालय व मीटर लेब में कार्य करते हुए वर्ष 2005 में अधिशासी अभियंता (पवस) नाथद्वारा का कार्यभार विभाग द्वारा दिया गया।

● आउटस्टैंडिंग व उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान से नवाजा

श्रीमती मधुमती मेनारिया नाथद्वारा में ही कार्य करते हुए 2008 मैं उसी स्थान पर अधिशाषी अभियन्ता के पद पर पदोन्नति हुई। अधिशाषी अभियन्ता के पद पर कर्मठ व कुशलता पूर्वक सेवा तथा  outstanding cr के कारण वर्ष 2016 मैं विभाग ने आपकी पदोन्नति कर अधीक्षण अभियंता राजसमंद का पदभार दिया। जहां 2 वर्ष की सेवाएं देने के उपरांत वापस संभागीय मुख्य अभियंता (उर्जा जोन) के कार्यालय में कार्य करते हुए 30 जून 2020 को राजकीय अधिवार्षिक आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुई। श्रीमती मधुमती कर्मठ ईमानदार एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी रही है। आपकी कर्मठता से आपको वर्ष 1991 व 2008 में आउटस्टैंडिंग व उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान से नवाजा गया है तथा राजस्थान के तात्कालीन मुख्यमंत्री महोदय द्वारा आपको ऊर्जा चक्र से भी नवाजा गया है। आपकी एक पुत्री सृष्टि मेनारिया बीई कर सहायक अभियंता जन स्वास्थ्य अभियात्रिक विभाग उदयपुर में कार्यरत है। आपके एक पुत्र अभिषेक मेनारिया एमएससी कंप्यूटर साइंस कर स्वयं का व्यवसाय कर रहे हैं। कहने का अर्थ यह है कि आप दोनों पति पत्नी तो शिक्षाविद है ही लेकिन आपने अपने पुत्री और पुत्र दोनों को भी अच्छा आयाम करवा दिया है। श्रीमती मधुमती मेनारिया समाज की पहली कर्मठ महिला है, जिन्होने अधिक्षण अभियन्ता के पद तक अपनी पैठ जमाई यह बडी विडम्बना है कि आरक्षण काल होने से मुख्य अभियंता का अवसर नहीं मिल पाया। लेकिन हम तो यही मानते हैं कि श्रीमती मधुमती जी का केडर तो आज भी मुख्य अभियंता लेवल पर ही है। समाज को ऐसे सम्माननीय व्यक्तित्वो का किसी अच्छे समय पर सम्मान करना चाहिए। हमारे समाज मैं अनेक मातृ शक्तियां है जिन्होने कई कीर्तिमान बनाए हैं उन्हे भी समाज के युवाओं तक पहूंचाने का सतत् प्रयास जारी रहेगा। आप संपूर्ण मातृशक्ति का सम्मान बनकर सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत की तरहा अलख जागने का काम सदैव करती रहेगी...इसी विश्वास के साथ...श्रीमती मधुमती मेनारिया को मेनारिया ब्राह्मण समाज, राष्ट्रीय मेनारिया समाज, पालीवाल वाणी समूह, मातृशक्ति परिजनों की और से अदभूत प्रतिभा को दिल से सलाम करते हुए उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं...। 

 गिरीश पानेरी “साथी“ 

आपका अपना ही बंधुओं समाज सेवक

● पालीवाल वाणी ब्यूरो--योगेश कुमार मेनारिया, संगीता जोशी...✍️

? निःशुल्क सेवाएं :  खबरें पाने के लिए हमारे वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani.com news लिखकर भेजें...सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

 

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News