📅 Tuesday, 06 October 2026 | 02:26 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,382.47 ▲ +472.77 (+0.66%) • निफ्टी 50: 22,555.75 ▲ +133.80 (+0.60%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,580 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,000 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
इंदौर

Indore City : पालीवाल समाज के समाजसेवी अधिवक्ता श्री चंद्रप्रकाश पुरोहित का इंदौर जिला बार से स्टेट बार तक का सफर पर एक नजर

📅 13 February 2026, 11:01 PM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore City : पालीवाल समाज के समाजसेवी अधिवक्ता श्री चंद्रप्रकाश पुरोहित का इंदौर जिला बार से स्टेट बार तक का सफर पर एक नजर
Indore City : पालीवाल समाज के समाजसेवी अधिवक्ता श्री चंद्रप्रकाश पुरोहित का इंदौर जिला बार से स्टेट बार तक का सफर पर एक नजर

अनिल बागोरा-पुलकित पुरोहित

इंदौर. 

पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के ऊर्जावान, कर्तव्यनिष्ठा से परिपूर्ण, सहज और सरल स्भाव के मघुभाषी अधिवक्ता श्री चंद्र प्रकाश पुरोहित का दिनांक 16 फरवरी 2026 को वकालत के 16 साल पूर्ण होने पर सहपाठियों ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की बधाई दी.

अपने एक छोटे से गांव कामा जिला राजसमंद, राजस्थान अपने सपने संजोए फिर पढ़ाई करते हुए वकालत की डिग्री प्राप्त कर उनके बाद उनके कदम वकालत की दुनिया में कुछ नया करने का जुनून ने उन्हें कम उम्र में नई ऊंचाईयों तक पहुंचा दिया. श्री चंद्र प्रकाश पुरोहित ने सन 1999 से वकीलों के बीच कार्यरत रहे हैं. 

अपने वर्ष 2000 में मुकेश पिजन एंड एसोसिएट्स से अपने वकालत के करियर की शुरुआत की. 2003 से आप वरिष्ठ अधिवक्ता श्री चंपालाल यादव के सानिध्य में वकालत सीखते रहे. 2010 में आपकी डिग्री आने के बाद आपने श्री यादव के अधीन ही वकालत का कार्य शुरू किया. सन 2013-14 में आप हाईकोर्ट कार्यकारिणी के सदस्य बने. 

विभिन्न समय पर अधिवक्ताओं के हित में आपने कार्य किया, आप समाज और अधिवक्ताओं के लिए सदैव तत्पर रहे हैं, आप 1996 में इंदौर जिला अभिभाषक संघ में बतौर अधिवक्ता संघ में कार्य किया हैं. आप बचपन से ही न्यायालय से जुड़े हैं. आपके पिता न्यायालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे. वर्ष 1999 में जाब कोर्ट आए. तब आपने स्वयं नहीं सोचा था कि आप स्टेट बार का चुनाव भी लड़ेंगे. हमारे समाज के लिए गर्व की बात है कि हमारे बीच के होनहार एवं प्रतिभावान व्यक्ति मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद का चुनाव लड़ रहे हैं. 

श्री चंद्र प्रकाश पुरोहित के समर्थन में समाज जनों से सादर अनुरोध के साथ निवेदन है कि श्री पुरोहित का समर्थन करते हुए अपने-अपने स्तर पर आप से जुड़े हुए सैंकड़ो वकीलों से चर्चा करते हुए हमारे समाज के भाई का हाथ मजबूत करने और उनके पक्ष में मतदान करने का आग्रह करें, ताकि हमारे समाज का गौरवशाली क्षण बनकर आप सबका होनहार प्रतिभाशाली व्यक्ति वकीलों के हित में संघर्ष करते हुए उन्हें न्यायहित में काम करते हुए दिखाई देगा.

श्री चंद्रप्रकाश पुरोहित वकालत के अलावा राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता महासंघ में भी सदस्य हैं. ऑल इंडिया एडवोकेट सेल्फ केयर टीम के प्रदेश अध्यक्ष हैं. श्री पुरोहित सामाजिक कार्यकर्ता होकर राष्ट्रीय परशुराम सेवा में कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं. समाज जन एवं अधिवक्ताओं के हित के लिए सदैव तत्पर रहने वाले श्री चंद्र प्रकाश पुरोहित जी को आगामी मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव में विजयश्री की अग्रिम हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें