ज्योतिषी
आज का दैनिक राशिफल 14 फरवरी 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
paliwalwani
मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सभी के साथ तालमेल बिठाने की जरूरत होगी. सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वालों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है. इससे प्रगति की नई राह खुलेगी. प्लास्टिक के कारोबारियों को अच्छा लाभ मिलेगा. युवाओं को अपने भविष्य की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. परिश्रम पर फोकस रखते हुए जल्द सफलता प्राप्त कर सकेंगे. जो लोग बीमार हैं, वह अलर्ट रहें, लापरवाही पर अचानक परेशानियां बढ़ सकती हैं. दवाई या दिनचर्या को लेकर चूक खतरनाक हो सकता है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका है, उनका ध्यान रखें, तो वहीं घर की साज-सज्जा पर ध्यान भी देना चाहिए.
● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन खुशियों से भरपूर रहेगा. संभव हो तो गाय को चारा खिलाएं. आय के नए साधन बनेंगे, ध्यान रखें कोई भी काम गैरकानूनी ढंग से पूरा करने का प्रयास न करें. ऑफिशल कामकाज समय पर और सर्वोत्तम तरीके से पूरे होते दिख रहे हैं. पैतृक कारोबार कर रहे व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलेगा. युवाओं को करियर के नए आयाम मिलेंगे. परिश्रम के साथ आगे बढ़ें. जल्द सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य में बड़े वर्कलोड का असर कमजोरी और थकान के तौर पर दिख सकता है. महत्वपूर्ण काम न हो तो आराम करना लाभप्रद होगा. घर के इंटीरियर में बदलाव कर सकते हैं. धार्मिक अनुष्ठान भी मन को शांति देंगे.
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपका बढ़ा आत्मबल कठिनाइयों को जीतने में मददगार बनेगा. आलस्य से बचने की जरूरत है, अन्यथा महत्वपूर्ण काम छूट सकते हैं. कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ अहंकार की लड़ाई में न फंसें, उन्हें सहयोग देते हुए काम समय पर पूरा करने के लिए प्रेरित करें. भविष्य की जरूरतों को देखते हुए कार्यदक्षता को बढ़ाने का प्रयास करना होगा. युवा अपने गुस्से को नियंत्रित रखें, अन्यथा अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. विद्यार्थियों के लिए दिन सफलतादायक है. सेहत को लेकर खानपान पर विशेष ध्यान दें और बाहर का भोजन करने से परहेज रखें. परिवार में विवाह योग्य लोगों का रिश्ता पक्का हो सकता है.
● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन पुरानी गलतियों को लेकर पछताना पड़ सकता है, इसलिए भविष्य के लिए सतर्क रहते हुए काम करें. किसी भी मुद्दे पर आपकी जिद्द रिश्तों को कमजोर करने वाला होगा. सरकारी विभागों में काम करने वालों के लिए दिन कठिनाइयों भरा हो सकता है. मीटिंग के दौरान आपका सुझाव सबको पसंद आएगा, इससे सहकर्मियों के बीच आपका सम्मान भी बढ़ेगा. कारोबारियों को भी आज लाभ मिलता दिख रहा है. पुराने कर्ज भी कम होंगे. सेहत में वाहन दुर्घटना को लेकर अलर्ट रहें, हड्डी में चोट लग सकती है. घर के आसपास गंदगी है तो उसे आज ही साफ करें. महामारी को देखते हुए संक्रमण से बचना होगा.
● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...
● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...
सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन खुद को मानसिक तौर पर बहुत सतर्क और मजबूत रखने की जरूरत होगी. विरोधी आपके लिए कुचक्र रच सकते हैं, इसलिए सुनी सुनाई बातों पर भरोसा बिल्कुल ना करें. बैंकिंग सेक्टर में काम करने वालों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है. थोक का व्यापार करने वाले कारोबारियों को आर्थिक मामले में सजग रहना होगा है. विद्यार्थियों के लिए कंबाइंड स्टडी लाभप्रद रहेगी. युवा करियर के नए आयाम भी तलाशते रहें. सेहत को लेकर स्किन एलर्जी परेशान कर सकती है. खान-पान और दिनचर्या को संतुलित बनाना जरूरी है. घर में सजावट या जरूरत के सामान की ख़रीददारी करना लाभप्रद रहेगी, लेकिन अपने बजट का भी ध्यान रखें.
● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन सॉफ्टवेयर से रिलेटेड काम करने वाले लोगों को सजग रहना होगा, आपका डाटा चोरी हो सकता है. सोने-चांदी के व्यापारी लाभ की स्थिति में रहेंगे. ग्राहकों के साथ संबंधों को और घनिष्ट बनाने की जरूरत है. सामाजिक तौर पर मेलजोल बढ़ाएं. विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही नहीं बरतनी है, अन्यथा परिणाम नकारात्मक हो सकते हैं. जिनको ब्लड प्रेशर संबंधी समस्याएं हैं, वह अलर्ट रहते हुए खान-पान और दिनचर्या को लेकर सजग रहना होगा. बिजली आदि का काम करते वक्त भी सावधान रहना होगा, करंट लगने से घायल हो सकते हैं. परिवार को आप से अधिक उम्मीदें रहेंगी, इसलिए उनकी जरूरतों का पूरा ध्यान रखें.
● आज का प्रेरक प्रसंग : दोहरा दोहन...
● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन सोचा गया कार्य पूरा नहीं होने से मन खिन्न रहेगा, फिर भी खुद को हतोत्साहित न होने दें. नौकरी में चल रहे प्रयास पूरे होंगे. जल्द ही शुभ समाचार मिलेगा. पार्टनरशिप में कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा. युवाओं को प्रतिभा निखारने का पूरा मौका मिलेगा. अभिभावक बच्चों की बदलती हुई आदतों पर पैनी निगाह रखें अन्यथा नशे या गलत संगत का शिकार बन सकते हैं. हेल्थ को देखते हुए आज किडनी संबंधी रोगियों को अलर्ट रहने की सलाह दी जाती है. घर में अपने व्यवहार और कार्यशैली से वातावरण को हल्का-फुल्का रखने का प्रयास करें. बड़ों के साथ सम्मान से पेश आएं.
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन चिड़चिड़े स्वभाव के कारण करीबियों से आपकी दूरी बढ सकती है, इससे बचने की जरूरत है. महत्वपूर्ण कार्यों को ठीक ढंग से पूरा करें अन्यथा आपकी गलतियां अपमानजनक स्थिति में खड़ा कर सकती हैं. कार्यस्थल पर दोपहर के बाद काम का दबाव तेजी से बढ़ने की संभावना है. व्यापार में पार्टनरशिप मजबूत होगी, जिसका लाभ आर्थिक तौर पर जल्द दिखेगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है. युवा वर्ग संगत के प्रति सचेत रहें. पूरे दिन की भागदौड़ से थकान और सिर दर्द हो सकता है. थोड़े बहुत आराम से राहत मिलेगी. घर में धार्मिक कार्यक्रमों की योजना बन सकती है.
● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपकी वाणी दूसरों पर गहरी छाप छोड़ेगी, इसलिए खुद को संतुलित और विनम्र बनाए रखें. लेखन कला से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा. ऑफिस में इधर-उधर की बातों में अपना समय न गंवाएं और अपने काम पर फोकस रखें. दवाइयों के कारोबारियों को लोकल कंपनियों से व्यापार करते वक्त पूरी जांच पड़ताल की जरूरत है. युवाओं के लिए बिना सोचे समझे बड़ा कदम उठाना भारी पड़ सकता है. स्वास्थ्य को लेकर अचानक तबीयत खराब होने से हॉस्पिटल तक जाना पड़ सकता है. परिवार में किसी का जन्मदिन है तो उन्हें उपहार देना लाभप्रद होगा. करीबियों के सहयोग से बिगड़े काम भी बनते नजर आ रहे हैं.
● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन स्वभाव में थोड़ी सख्ती लाने की जरूरत है, कोई भी बड़े लाभ दिखाकर आपको ठग सकता है. नौकरी में उन्नति के मार्ग खुलते दिख रहे हैं. कारोबार को लेकर परिश्रम में कमी न लाएं. शार्टकट अपनाना परेशानी बढ़ा सकता है. युवाओं को विदेश में नौकरी की संभावनाएं हैं, विद्यार्थी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दें. हेल्थ को देखते हुए यदि आपका वजन बढ़ रहा है तो इसे रोकने के लिए गंभीरता से प्रयास करने होंगे. संतान के स्वास्थ्य में भी गिरावट की आशंका है. परिवार में सभी लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाएं. किसी प्रोजेक्ट की प्लानिंग कर रहे हैं तो सभी के साथ विमर्श करने से विकल्प बढ़ेंगे.
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन व्यर्थ की उलझनों से छुटकारा मिलने की संभावना है, इससे मनोबल बढ़ेगा और पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा, तो वहीं दूसरी ओर यह भी हो सकता है कि विरोधी मानसिक शांति भंग करने का प्रयास करेंगे. पूरी सहजता के साथ उनका जवाब दें. नई नौकरी तलाश रहे हैं तो शुभ समाचार मिलने की संभावना है. कारोबार में बढ़ोतरी के लिए अब कड़े फैसले लेने पड़ेंगे. उत्पादों की गुणवत्ता और ग्राहकों के साथ संबंध बेहतर करें. यदि आप पहले से बीमार हैं तो नियमित रूप से डॉक्टर की सलाह लेते रहें. परिवार में किसी मुद्दे पर मतभेद हो रहा है तो कुछ दिन शांत रहना चाहिए.
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन मन में उठने वाले प्रश्नों का आज समाधान खोज पाएंगे. ऑफिशियल कामकाज थोड़ा धीमा चलेगा, लेकिन अपनी तरफ से कोई गलती की गुंजाइश न रखें. कारोबार बढ़ाने के लिए व्यापारियों को कर्ज लेने की प्लानिंग करनी चाहिए. व्यापार में विस्तार से आर्थिक लाभ की संभावनाएं बढ़ रही है. विज्ञान के विद्यार्थियों को अपने प्रोजेक्ट पर ध्यान देना चाहिए. शिक्षक के मार्गदर्शन के मुताबिक ही पढ़ाई को धरातल पर लाएं. सर्वाइकल के मरीज परेशान हो सकते हैं. डॉक्टर की दवा और सलाह का पूरी तरह पालन करें. कुल में शुभ समाचार मिलने की संभावना है. इससे मन प्रसन्न होगा और करीबी रिश्तेदारों के घर जाने का अवसर मिलेगा.
● 300 बिल्लियां, आवारा बिल्लियों को घर लाता था फ्लैट मालिक : PMC ने दिया नोटिस...
● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...
•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•





