📅 Thursday, 08 October 2026 | 04:39 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,410 • 🥈 चांदी (1kg): ₹222,900 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
देश-विदेश

मोदी-मोदी के नारों से गूंजा मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में हुआ भव्य स्वागत

📅 08 July 2026, 11:04 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मोदी-मोदी के नारों से गूंजा मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में हुआ भव्य स्वागत
मोदी-मोदी के नारों से गूंजा मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में हुआ भव्य स्वागत

ऑस्ट्रेलिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दूसरे चरण में बुधवार को ऑस्ट्रेलिया पहुंचे, जहां मेलबर्न हवाई अड्डे पर उनका भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इस दौरान वहां रह रहे भारतीय मूल के निवासियों ने ‘वंदे मातरम’, ‘भारत माता की जय’ और ‘मोदी, मोदी’ के गगनभेदी नारों के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया. भारतीय प्रवासियों ने पीएम मोदी के स्वागत में कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं, जिसने खुद पीएम मोदी का भी मन मोह लिया.

पीएम मोदी ने तारीफ

ऑस्ट्रेलियाई भारतीय ऑर्केस्ट्रा द्वारा ‘वंदे मातरम’ की प्रस्तुति ने स्वागत समारोह में समां बांध दिया. इसके अलावा, मेलबर्न में प्रवासी भारतीयों द्वारा प्रस्तुत किए गए शानदार कथक की प्रधानमंत्री ने सराहना की. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी खुशी शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, ‘मेलबर्न में भारतीय समुदाय द्वारा स्वागत के दौरान शानदार कथक प्रदर्शन देखकर बेहद प्रसन्नता हुई. यह देखकर अच्छा लगा कि भारतीय नृत्य विधाएं पूरे ऑस्ट्रेलिया में लोकप्रिय हो रही हैं.’

भारत-ऑस्ट्रेलिया के संबंधों को मिलेगी नई दिशा

प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पहले ही ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय समुदाय के भीतर पीएम के दौरे को लेकर एक्साइटेड देखा जा रहा था. डायस्पोरा के सदस्यों ने दोनों देशों के बीच व्यापारिक, तकनीकी और रणनीतिक संबंधों को और गहरा करने की वकालत की. ऑस्ट्रेलिया-इंडिया बिजनेस काउंसिल के कोषाध्यक्ष प्रकाश गुप्ता ने दोनों देशों के व्यापारिक भविष्य को लेकर बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया ने एक लंबा सफर तय किया है.

पहले दोनों देशों का द्विपक्षीय व्यापार जहां महज 14 अरब डॉलर था, वहीं अब यह बढ़कर लगभग 55 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है. उम्मीद है कि साल 2030 तक यह व्यापारिक आंकड़ा 100 अरब डॉलर को पार कर जाएगा.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें