Sunday, 15 February 2026

इंदौर

शोक संदेश : पालीवाल समाज इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री गोविंद जी पुरोहित का निधन : अंतिम यात्रा कल

paliwalwani
शोक संदेश : पालीवाल समाज इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री गोविंद जी पुरोहित का निधन : अंतिम यात्रा कल
शोक संदेश : पालीवाल समाज इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री गोविंद जी पुरोहित का निधन : अंतिम यात्रा कल

इंदौर. श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री गोविंद पिता शंकरलाल जी पुरोहित (ग्राम. बड़ा भाणुजा) का आज दिनांक 14 फरवरी 2026 शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया हैं, जिनकी अंतिम यात्रा कल दिनांक 15 फरवरी 2026 को सुबह 9.00 बजे निज निवास 111, दुर्गा नगर, मरीमाता चौराहा के पास इंदौर, मध्य प्रदेश से प्रस्थान होकर रामबाग मुक्तिधाम जाएगी. 

आप सर्वश्री राजेंद्र पुरोहित, प्रकाश पुरोहित, विष्णु पुरोहित के बड़े भाई साहब, सत्यनारायण पुरोहित के छोटे भाई एवं उमेश पुरोहित के पूज्यनीय पिताजी, पंकज पुरोहित, भरत पुरोहित, गोपाल पुरोहित, जितेंद्र पुरोहित, कमल पुरोहित के काकाजी तथा महेश पुरोहित, विकी पुरोहित, प्रीतम पुरोहित, राहुल पुरोहित, दीपक पुरोहित, प्रशांत पुरोहित, हितेश पुरोहित, लोकेश पुरोहित, प्रवीण पुरोहित, अर्पित पुरोहित के बड़े पिताजी और देवेश पुरोहित, लक्की पुरोहित, भेरूलाल पुरोहित, रिद्ध पुरोहित, आयुष पुरोहित के दादाजी थे. सुरेश दवे, दिनेश दवे (ग्राम. बिनोल) के जीया जी थे. उक्त जानकारी समाजसेवी श्री घनश्याम जोशी (ग्राम. सिंदेरी) इंदौर एवं श्री कैलाश भोलीराम जी दवे ने पालीवाल वाणी को दी.

  • दुःख की इस घड़ी में पालीवाल वाणी मीडिया समूह की संवेदनाएं पुरोहित परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.... ॐ शांति ॐ
whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News