इंदौर के राजवाड़ा के सामने 80 साल पुराने मकान की दीवार देर रात गिरी, बड़ा हादसा टला
📅 08 July 2026, 11:18 AM
•
✍️ paliwalwani
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
इंदौर. इंदौर के राजवाड़ा क्षेत्र में देर रात लगभग 80 साल पुराने एक मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया। दीवार गिरने से आसपास नुकसान हुआ। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची तथा क्षेत्र को सुरक्षित कर मलबा हटाने की कार्रवाई शुरू की। एहतियात के तौर पर आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मकान काफी पुराना और जर्जर हो चुका था। घटना के बाद क्षेत्र के अन्य पुराने भवनों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
कोली समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 29 को थाणे महाराष्ट्र में, प्रकाश महावर थाणे के लिए होंगे रवाना : 55 साल का सफर" स्मारिका का होगा विमोचन : बनेगी महत्वपूर्ण दस्तावेज