📅 Tuesday, 06 October 2026 | 11:02 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,761.10 ▲ +378.63 (+0.52%) • निफ्टी 50: 22,666.75 ▲ +111.00 (+0.49%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,060 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,100 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
इंदौर

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ इंदौर के वार्षिक कार्यक्रम का किया विमोचन

📅 08 July 2026, 12:41 AM • ✍️ Anil Bagora • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ इंदौर के वार्षिक कार्यक्रम का किया विमोचन
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ इंदौर के वार्षिक कार्यक्रम का किया विमोचन

इंदौर. भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ इंदौर के वार्षिक कार्यक्रम का विमोचन जिला कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने कलेक्टर सभागार में करते हुए  समस्त जिले के विद्यालयों में स्काउट एवं गाइड की गतिविधियों संचालित करने के निर्देश दिए एवं जिला संघ इंदौर द्वारा मंगलवार से प्रारंभ किए गए, नवाचार के तहत प्रति मंगलवार जिलाधीश कार्यालय में होने वाली जनसुनवाई में जिले के स्काउट एवं गाइड द्वारा किये जाने वाले सेवा कार्यों की भी सहराना की. 

इस अवसर पर जिला संघ इंदौर के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र अडसूरे, उपाध्यक्ष मनोहर मेहता, जिला सचिव दिलीप मेहता, कोषाध्यक्ष श्री हेमंत मुरमकर  सयुंक्त सचिव वैजयंती गहलोत, सहाजिला आयुक्त यश जोशी, स्काउटर कमलेश पंडित, विजय मोहिते एवं मालव कन्या उमा. विधालय की गाइडस भी उपस्थित थी. जिला संघ अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र अड़सूरे द्वारा स्काउट परंपरा अनुसार जिलाधीश महोदय श्री शिवम शर्मा का स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया गया. उपरोक्त जानकारी जिला कमिश्नर श्री अनिल बागोरा ने पालीवाल वाणी को दी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें