Saturday, 14 February 2026

इंदौर

पालीवाल समाज के वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक श्री प्रवीण जोशी सम्मानित

indoremeripehchan.in
पालीवाल समाज के वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक श्री प्रवीण जोशी सम्मानित
पालीवाल समाज के वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक श्री प्रवीण जोशी सम्मानित

इंदौर.

एक गरिमामय समारोह में मधुमेह, मोटापा एवं हार्मोन रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश अग्रवाल ने पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक श्री प्रवीण जोशी को शाल- श्रीफल और मेमोंटों  प्रदान कर सम्मानित किया. श्री जोशी को यह  सम्मान उनके सुदीर्घ पत्रकारिता जीवन में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया. इस मौके पर वरिष्ठ डॉ. हरक जैन, डॉ. नवनीत जैन, डॉ. ओ.पी. कनकने एवं निलेश रिनी राजपूत विशेष रूप से मौजूद थे. आयोजन रिसर्च सोसाइटी फार द स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया मध्यप्रदेश ने डॉट क्लिनिक पर किया था.   

उल्लेखनीय है कि पत्रकार जोशी ने विभिन्न पत्र - पत्रिकाओ में नगर प्रतिनिधि से लेकर संपादक तक का सफल कार्य किया और यह सिलसिला अभी भी लगातार जारी हैं, इस उपलब्धि पर अनेक मित्रो ने श्री प्रवीण जोशी को बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की शुभकामनाएँ दी.

बता दे : पालीवाल समाज के प्रख्यात पत्रकारों की श्रेणी में श्री प्रवीण जोशी की गिनती सबसे पहले होती हैं, आप पालीवाल समाज के आधार स्तभं और खोजी पत्रकारिता और पालीवाल समाज में धूमकेतु की तरहा चमकने वाले प्रमुख अखबार पालीवाल वाणी और पालीवाल समाज दर्पण के आधार स्तभं भी हैं, आपकी खोजी पत्रकारिता से समाज में एक नई क्रांति का बगुल बज रहा हैं. आपकी उपलब्धि पर हम सब गौरवान्वित हो रहे हैं. 

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News