आमेट
महाशिवरात्री पर निकली विशाल शोभायात्रा : धामिंक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मनमोहा
M. Ajnabee, Kishan paliwal
M. Ajnabee, Kishan paliwal
आमेट. उपखण्ड मुख्यालय पर महाशिव रात्री के पावन पर्व पर नगरपालिका व वेवर महादेव मंदिर मंडल समिति के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के रेलवे स्टेशन श्री राम धर्मशाला से ऊंट,घोड़े की सवारी व गाजे बाजे तथा विविध धार्मिक झांकियों के साथ शुरू हुई।
इसके पूर्व चन्द्रभागा नदी तट पर प्राचीन एव़ं ऐतिहासिक धार्मिक स्थल श्री वेवर महादेव मन्दिर मे विशेष महाआरती एव श्रृंगार कराया गया तथा भगवान भोलेनाथ की छवि को सुसज्जित रथ मै विधि विधान पूर्वक विराजमान कर शाही लवाजमे के साथ श्रीराम धर्मशाला आगमन हुआ और यही से शुरू हुई विशाल शोभायात्रा।
जिसमें हाथी, घोडे,ऊंट, शाही नगारखाना, बेड,डीजे,पारंपरिक थाली मांदल, वांकिया,ढोल थाली, गैर नृत्य, भिनमाल ढोल ग्रुप कच्ची घोड़ी, पंजाबी ढोल, आदिवासी नृत्य ग्रुप,बांस करतब,अघोरी ग्रुप,शहनाई वादक,विभिन्न प्रकार की झांकिया एवं लाईव झांकिया , ड्रोन से पुष्पवर्षा ,आतिशबाजी, बडे नंदी की विशेष झांकी, मारवाड़ी शाही बग्गी के साथ कई आकर्षक झांकिया जिसमे मां दुर्गा, भगवान विष्णु ,राधा कृष्णा ,शिव पार्वती ,दुर्गा माता कालिका माता,नरसिंह अवतार, राम दरबार बाहुबली हनुमान, भोलेनाथ,बड़ा नंदी महाकाल भस्म आरती, श्मशान सेटअप एवं दस अघोरी सन्त के साथ बाबा भूतनाथ की झांकी का विशेष महिषासुर-दुर्गामाता रामदरबार,भागीरथी गंगा उन्तरण,मां वैष्णोदेवी दरबार दर्शन,ज्ञानु भगत की सर भेट करते हुए झांकी,बह्म जी झांकी ताडका वध (रामलक्ष्मण विष्वामित्र) गणेश जी झांकी, समुन्द्र में सुरक्षा राक्षशी का हनुमान जी द्वारा वध, वैकुंठ लोक में भगवान लक्ष्मीनारायण व नारदमुनी,इस्कोन मंदिर वृंदावन इसके साथ लाईव झांकिया महाकाल की भस्म आरती,शमशान सेटअप,भगवान लक्ष्मी विष्णु,राधा कष्ण,राम दरबार बालाजी व वानर सेना,दुर्गा मां शिवपरिवार,मीरा व श्री कृष्ण,मां कालिका की झांकी,अघौरी ग्रुप अन्य झांकियाँ सुशोभित रही। एवं गैर नृत्य (लांगी) बलौतरा पार्टी द्वारा कच्छी घोडी,भीनमालद्वारा ढोल थाल लवाजमा,बॉस पर करतब करते हुए।थाली मादल बैण्ड पार्टी डी.जे,हाथी,घोडा,ऊंट गाडी,शाही बग्गी,मन्सोरी ढोल, ड्रोन द्वारा पुष्पवर्षा सुरक्षा गार्ड वोकी टोकी सहित,रंगा रंग रंगोली शहनाई वादक सहित एक से बढ़कर एक आकर्षक झांकियां सम्मिलित की गई।
रेलवे स्टेशन महादेव मंदिर पर महा आरती का आयोजन हुआ तत्पश्चात बलदेव व्यायाम शाला के पहलवान द्वारा अखाड़ा प्रदर्शन किया गया। रेलवे स्टेशन पुलिस थाना,मुख्य बस स्टैंड ,लक्ष्मी बाजार, गणेश चौक, बड़ी पोल ,राम चौक, तकिया रोड शनि महाराज होते हुए पुनः वेवर महादेव पहुंच कर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में श्री बलदेव व्यायाम शाला के पहलवानों द्वारा मुख्य चौराहो पर एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब जिसमें तलवारबाजी, मुकदर, वेटलिफ्टिंग, जिमनास्टिक, लठ्ठ घुमाना आग की भमलेटी, तलवार ,धारिया, आग के गोल से निकलना आदि कई प्रदर्शन दर्शकों का मन मोह लिया।
नगर वासियों हिन्दु संगठन , व्यापारिक संस्थाओं द्वारा जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया । साथ ही ठण्डा जल पेय के साथ कई प्रकार का प्रसाद वितरण किया । शोभायात्रा में विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़, भरत बागवान, रमन कंसारा, राधेश्याम खटीक, राजेश पालीवाल, अरूण मिश्रा, यशवंत पालीवाल, मनोहर सिंह राठौड़, कौशल गौड़, श्लोक बागवान, जयसिंह भाटी, बबलु बन्ना, किशन पालीवाल, शांतिलाल सोनी, देवीलाल गहलोत, रतनलाल कीर,छोटू बागवान अजय देवपुरा, अर्जुन लाल टेलर सहित आमेट नगर आसपास के गांव आगरिया, घोसुंडी, दौवडा, सरदारगढ़, गूगली, आईडाणा, चतरा जी का गुड़ा, आसन, सेलागुडा, ढ़ेलाणा, बिकावास, गजसिंहजीकी भागल, खारा, डेगाणा, गोवल, काजीगुढा, आक्या, भाद, मुण्डकोशिया ,लीकी, भोपजीकाखेडा, भोलीखेडा, साकरडा, माकरडा, दुदालिया, जिलोला, भादला सहित आसपास के हजारो ग्रामीणों ने भाग लिया पुरे नगर मै शोभायात्रा देखने के लिए हुजूम उमड पडा.
वही चन्द्र भागा नदी पर वेवर महादेव मन्दिर पर दर्शन करने सुबह से ही महिलाएं पुरुषो की भारी भीड़ उमड़ी जो देर शाम तक चलती रही। तथा वेवरमहादेव मंदिर परिसर दिनभर बम बम भोले की गुंज से गुजता रहा। आस पास से आए शिव भक्तो द्वारा दिन भर भजनो की प्रस्तुती देते रहे एवं भजन सरिता मै महिला पुरुषों ने नाच गा कर भगवान समक्ष अपनी हाजरी लगाई एवं भक्ती सरिता का लाभ लिया वही भोल नाथ के विशेष श्रृंगार के अदभुत दर्शन किये ! शोभायात्रा में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना अधिकारी ओम सिंह चुण्डावत द्वारा मय जाप्ता तैनात थे।






