भाजपा को प्रचंड बहुमत : पूनम प्रेम पांचावत बनी वल्लभनगर प्रधान की प्रबलदावेदार : मेनार वार्ड का पूरा परिणाम
पत्रकार: चन्द्रशेखर मेहता
वल्लभनगर. निकट पंचायत समिति वल्लभनगर में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है. मेनार से पूनम प्रेमचंद पांचावत ने रिकॉर्ड जीत प्राप्त की. रिकॉर्ड तोड़ जीत के बाद पूनम वल्लभनगर प्रधान पद की प्रबल दावेदार बन गई है.
पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद चुनावों के परिणाम घोषित हुए. इसमें वल्लभनगर पंचायत समिति के 17 वार्डों में से 16 वार्डों में भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की वही एक सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की. परिणाम आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छा गई. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी.
इसी कड़ी में ग्राम पंचायत मेनार से पंचायत समिति सदस्य के तौर पर पूनम प्रेमचंद पांचावत ने पूरी पंचायत समिति वल्लभनगर में सबसे ज्यादा 1115 वोटों की लीड लेकर ऐतिहासिक जीत हासिल की.
मेनार वार्ड का पूरा परिणाम :
उम्मीदवार पार्टी वोट
पूनम प्रेमचंद पांचावत भाजपा 2047
गिरिजा मेनारिया कांग्रेस 932
मंजू मेनारिया मेनार जनता पार्टी (MJP) 588
NOTA - 25
कुल मतदान 3592
मेनार सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला था. कांग्रेस से गिरिजा मेनारिया 932 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहीं, वहीं मेनार जनता पार्टी के तहत निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ीं मंजू मेनारिया को 588 वोट मिले. नोटा को 25 वोट गए. इसके बावजूद पूनम प्रेमचंद पांचावत ने 2047 वोट लेकर 1115 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की.
पूनम प्रेम पांचावत बनी वल्लभनगर प्रधान की प्रबलदावेदार
सूत्रों के अनुसार वल्लभनगर पंचायत समिति प्रधान पद के लिए ओपन जनरल महिला सीट आवंटित हुई है. ऐसे में पूरी पंचायत समिति में सबसे ज्यादा वोटों से जीतने वाली पूनम प्रेमचंद पांचावत को प्रधान पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. मेनार से मिली इस रिकॉर्ड जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की, मिठाइयां बांटकर बधाई दी. हालांकि प्रधान पद का फैसला भाजपा आलाकमान एवं स्थानीय विधायक उदयलाल डांगी पार्टी पदाधिकारी के हाथ में है, लेकिन कार्यकर्ताओं ने मेनार से प्रधान बनाने की मांग भी प्रबल तौर पर रखी है. नतीजा आने के बाद मेनार में आतिशबाजी के साथ ढोल- नगाड़ों से पूरा गांव गूंज उठा.
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजयलाल मेनारिया, महामंत्री संजय मेनारिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, विजयलाल भोपाजी, भीमलाल मेरावत, शंकर लाल मेरावत, प्रेम मेरावत, दुर्गेश रागोत, दयाल लूणावत, लक्ष्मीलाल रामावत, मांगीलाल सिंगावत,राहुल उदावत, भरत जोशी आदि उपस्थित थे.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
भाजपा को प्रचंड बहुमत : पूनम प्रेम पांचावत बनी वल्लभनगर प्रधान की प्रबलदावेदार : मेनार वार्ड का पूरा परिणाम
शोक संदेश : पालीवाल समाज बामन टुंकड़ा की वरिष्ठ मातृशक्ति श्रीमति अंबा बाई दवे का निधन, अंतिम यात्रा कल