लोक अदालत ने पेंशन विभाग को दिए निर्देश...30 दिन मे निपटारा करें
चन्द्रशेखर मेहता
प्रतापगढ़.
लोक अदालत ने कहा पर्सनल अलाउंस मूल वेतन का हिस्सा, हायर पेंशन संयुक्त विकल्प,पेंशन की गणना मे सुधार का 30 दिन में निपटारा करें ". मुख्य प्रार्थी पेंशनर नरेंद्र सिंह शक्तावत ने बताया कि विधिक न्यायालय सचिव योगिता पारीक, चित्तौड़गढ़ की अध्यक्षता में ईपीएफओ, जिंक प्रबंधन, ईपीएस 95 पेंशनरों के बीच में आज सुलह वार्ता संपन्न हुई.
वार्ता में पेंशनर्स पक्ष के वरिष्ठ एडवोकेट गौरव ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पिछले 30 महीनों से पेंशनर्स के हायर पेंशन आवेदनों को अभी तक बिना किसी सूचना के अनैतिक रिजेक्ट करने, जिंक प्रबंधन द्वारा अधिकारियों को नियमित रूप से दिए जाने वाले पर्सनल अलाउंस को मूल वेतन से अलग रखकर नियमों का खुला उल्लंघन किया गया है. जिससे अधिकारियों के वी आर एस फाइनल सेटलमेंट जैसे ग्रेच्युटी,लिव इंन्केशमेंट और संबंधित लाभ नहीं मिलने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है.
इस मजबूत पैरवी पर ईपीएफओ अधिकारी ने अदालत के समक्ष ऑन-रिकॉर्ड यह बेहद महत्वपूर्ण बात स्वीकार की. "जो पर्सनल अलाउंस नियमित रूप से मिलता है, वह मूल वेतन का ही हिस्सा है और नियमानुसार उस पर पीएफ की कटौती की जानी चाहिए थी." ईपीएफओ की इस स्वीकारोक्ति ने जिंक प्रबंधन की सैलरी स्ट्रक्चरिंग की कमियों को पूरी तरह उजागर कर दिया है.
पेंशन की गणना सही फॉर्मूले, सेवानिवृत्ति से ठीक पहले के अंतिम 60 महीनों के वास्तविक औसत वेतन, (जिसमें पर्सनल अलाउंस भी शामिल माना जाएगा) को आधार बनाया जाएगा. जिन कर्मचारियों की पेंशन योग्य सेवा 20 वर्ष या उससे अधिक है, उन्हें कानून के मुताबिक 2 साल का अतिरिक्त वेटेज (बोनस सेवा) अनिवार्य रूप से दिया जाकर पेंशन की गणना होनी चाहिए.
मामले की गंभीरता को देखते हुए विधिक न्यायालय की कर्मचारी पूनम ने ईपीएफओ और हिंदुस्तान जिंक प्रबंधन को 30 दिनों की सख्त समय सीमा के भीतर प्रत्येक पेंशनर को व्यक्तिगत रूप से लिखित जवाब भेजकर उनके केस की वस्तुस्थिति और सही फॉर्मूले के तहत उनकी पेंशन का स्टेटस सुनिश्चित करने का निर्णय दिया.
आज की मीटिंग में एडवोकेट रघुनंदन दाधीच, सुधीर मेहता, अशोक जैन, सत्यनारायण सेन, गिरिराज वर्मा ,कैलाश पोखरना, एस के जोशी, एस.पी. सुखवाल, चंद्रशेखर पालीवाल, प्रदीप गौड़, गोपाल चावला, शैलेश बंधवाल, बाली देवी, अरुण मीणा, अरुण बारबर, नरेश टॉक, अनिल ढढा, लालचंद नाहर, ललित दशोरा, एमके सैनी, महावीर जैन, विजय जुआ, सुरेश मेहता, दिलीप जैन दिलीप खत्री, चंद्रशेखर परियानी, फतेह लाल सेन, बाबू लाल मीणा सहित सैकड़ो पेंशनर उपस्थित हुए.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।